{"_id":"6007b0ae8ebc3e31d7010e2b","slug":"singapore-company-to-set-up-greenfield-data-center-campus-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर की कंपनी नोएडा में ग्रीनफील्ड डाटा सेंटर कैंपस स्थापित करेगी, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर की कंपनी नोएडा में ग्रीनफील्ड डाटा सेंटर कैंपस स्थापित करेगी, मिलेगा रोजगार
Wed, 20 Jan 2021 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
सिंगापुर की एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डाटा सेंटर (एसटीटी जीडीसी) इंडिया ने नोएडा में एक ग्रीनफील्ड डाटा सेंटर कैंपस स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी 600 करोड़ रुपये के निवेश से 18 मेगावाट की क्रिटिकल आईटी क्षमता का डाटा सेंटर विकसित करना चाहती है। इसमें 40 लोगों को प्रत्यक्ष और 550 को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार के साथ मंगलवार को कंपनी के अधिकारियों की बैठक में कंपनी की ओर से यह प्रस्ताव दिया गया। आलोक कुमार ने बताया कि नोएडा में प्रस्तावित डाटा सेंटर कैपस को औद्योगिक हब और दिल्ली के नजदीक होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि डाटा सेंटर कैंपस की स्थापना के लिए निवेशक कंपनी ने नोएडा में लगभग तीन एकड़ के एक लैंड पार्सल को चिन्हित किया है। दूसरे चरण में 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के साथ 36 मेगावाट क्षमता का आईटी लोड डेटा सेंटर स्थापित किया जा सकेगा। दूसरा चरण पूरा होने के बाद परियोजना में लगभग 1100 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। 80 प्रत्यक्ष और लगभग 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित डाटा सेंटर कैंपस का उद्देश्य प्रमुख क्लाउड कंपनियों, डाटा सेंटर के संचालक जो स्केलेबल क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएं प्रदान करने वाले हाइपरस्केलर्स और बड़े उद्यमों को सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि डाटा सेंटर सूचना और एप्लीकेशंस को स्टोर करने, प्रोसेसिंग और प्रसार के उद्देश्य से एक संगठन या संस्था की साझा आईटी गतिविधियों और उपकरणों को केंद्रीयकृत करने की सुविधा प्रदान करता है।

Trending Videos
उन्होंने बताया कि पहले टाटा कम्युनिकेशंस डाटा सेंटर के नाम से प्रचलित एसटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर इंडिया सिंगापुर की एसटी टेलीमेडिया ग्लोबल डेटा सेंटर की सहायक कंपनी है। एसटीटी डीसीजी इंडिया 110 मेगावाट से अधिक की आईटी लोड क्षमता के साथ भारत के आठ शहरों में 16 डाटा सेंटर संचालित करती है। जबकि मूल होल्डिंग कंपनी एसटी टेलीमीडिया सिंगापुर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से विभिन्न देशों में 112 से अधिक डाटा सेंटर्स को संचालित करती है।
इनका कहना है
डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार डाटा सेंटर विकास और संचालन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। डाटा सेंटर सेक्टर विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उद्यमों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है।
डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री