फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIMI terrorists reveal their plan to spread terror.

बिजनौर में ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे सिमी आतंकी

Fri, 19 Feb 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
SIMI terrorists reveal their plan to spread terror.

ओडिशा के राउरकेला से दबोचे गए सिमी आतंकियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आतंकियों ने अपने मददगारों के तौर पर कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। एनआईए इनसे अभी तक हासिल सूचना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ओडिशा के राउरकेला में बुधवार को दबोचे गए सिमी आतंकियों अमजद खान उर्फ दाऊद उर्फ पप्पू उर्फ उमर, जाकिर हुसैन उर्फ सादिक उर्फ विक्की डॉन उर्फ विनय कुमार, शेख महबूब उर्फ गुड्डू उर्फ समीर उर्फ रमेश, सालिक उर्फ सल्लू से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल इन सभी आतंकियों की गिरफ्तारी पर दस-दस लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एनआईए सूत्रों का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में इन लोगों ने कई लूट और डकैतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

बम बनाते समय हो गया था धमाका

SIMI terrorists reveal their plan to spread terror.

उन्होंने यह भी माना है कि बिजनौर में रहकर वे विस्फोट करने की योजना बना रहे थे, लेकिन बम बनाते समय धमाका हो गया।

एनआईए सूत्रों का कहना है कि अभी इन्होंने यह नहीं कबूला है कि बिजनौर में उनसे पास यह विस्फोटक कैसे पहुंचा और उनकी कहां वारदात करने की मंशा थी। इस बारे में वे अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

इतना जरूर है कि आतंकियों ने विभिन्न राज्यों में उनके द्वारा बनाए गए करीब 17 सेफ हाउस में से कुछ की जानकारी दी है। जांच एजेंसी उनके इस बयान की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार पहले तो इन आतंकियों ने किसी भी तरह का सेफ हाउस बनाए जाने से सिरे इन्कार कर दिया था, पर बाद में कुछ के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने कुछ मददगारों के नाम बताए हैं, पर यह भी कहा है कि वे उनके संगठन से जुड़े लोग नहीं बल्कि उनके जानने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed