{"_id":"695ad4820fa94a73e70020d5","slug":"silver-jubilee-celebrations-of-the-parvatiya-maha-parishad-will-be-celebrated-with-great-pomp-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1545977-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धूमधाम से मनेगा पर्वतीय महापरिषद का रजत जयंती समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धूमधाम से मनेगा पर्वतीय महापरिषद का रजत जयंती समारोह
विज्ञापन
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद अपने रजत जयंती वर्ष पर उत्तरायणी कौथिग के भव्य आयोजन के लिए लगातार बैठकें कर रही है। 14 से 28 जनवरी तक होने वाले 15 दिवसीय इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार को इंदिरानगर विस्तार, सुगामऊ और कल्याणपुर क्षेत्र में बैठकें कर मेले के विषय में पर्वतीय समाज के लोगों को जानकारी दी गई।
पर्वतीय महापरिषद के महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पर्वतीय महापरिषद के 25 शानदार वर्ष पूरे हो रहे हैं। रजत जयंती वर्ष पर होने वाले कौथिग को दिव्य और भव्य रूप दिया जाएगा। कौथिग का आयोजन बीरबल साहनी मार्ग स्थित भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में किया जाएगा, जिसमें पर्वतीय लोक कला, लोक संस्कृति के साथ विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे। यहां 150 से अधिक स्टाॅल लगेंगे।
मुख्य संयोजक टीएस मनराल व संयोजक केएन चंदोला ने बताया कि मेले में छपेली प्रतियोगिता, लोकनृत्य व गायन प्रतियोगिता के साथ कवि सम्मेलन होगा। उत्तराखंड के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। क्षेत्रीय बैठकों में सुमन रावत, केएन पांडेय, प्रकाश चंद्र पांडेय, उत्तम सिंह, आरसी सनवाल, गोविंद पाठक, आनंद सिंह भंडारी, भाष्कर कांडपाल, गोपाल दत्त जोशी, जानकी अधिकारी, चित्रा कांडपाल, राधिका बोरा, दीपा पांडेय, दीपा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।