फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   side effects of maggi noodles

जानिए, मैगी कैसे बिगाड़ती है बच्चों और बड़ों की सेहत

Mon, 01 Jun 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Jun 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
side effects of maggi noodles

दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी आपकी सेहत को बरसों न ठीक होने वाली बीमारी दे सकती है। मोनोसोडियम ग्लूटामेट(एमएसजी) और अधिक सीसे की वजह से यह न केवल सिर दर्द दे सकती है, बल्कि किडनी तक को नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. प्रदीप सिंह बताते हैं कि चाइनीज खिलौनों को हम बच्चों से इसीलिए दूर रखने की सलाह देते हैं कि उनमें सीसे यानी लेड की मात्रा अधिक होती है।

यह लेड हाथ में लगने या मुंह से खिलौने को पकड़ने की वजह से बच्चे के शरीर में जाता है। अब जब यह खाने में ही आने लगे तो निश्चित तौर पर सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

 
दूसरी ओर एमएसजी के खतरे भी अब मेडिकल साइंस में सामने आने लगे हैं। 1960 तक अमेरिका में इसे सुरक्षित माना जाता था, लेकिन  नए शोधों में इसे बच्चों और बड़ों दोनों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैगी मसाले में पड़े एमएसजी से खतरे

side effects of maggi noodles

- मुंह में जलन पैदा करता है, इससे खाने से सिर और गले में भी जलन होती है।
- बच्चों में यह अस्थमा पैदा कर सकता है, या अस्थमा प्रभावितों में रोग बढ़ा सकता है।
-  नर्व क्षतिग्रस्त हो सकती है, चेहरा सख्त हो सकता है।
- फोर-आर्म और गले की नसें भी सख्त हो सकती है, इन हिस्सों की संवेदना कम हो सकती है या पूरी तरह खत्म हो सकती है।
- सुबह के समय सिर में दर्द और पेट दर्द व पेट में गड़बड़ महसूस होती है।
- इसकेअलावा त्वचा का लाल होना, एलर्जी की वजह से सिरदर्द व रिएक्शन हो सकती है।

लेड से खतरा बच्चों में

side effects of maggi noodles

- गर्भस्थ शिशु की प्री-मैच्योर डिलीवरी हो सकती है।
- बच्चों का विकास धीमा हो जाता है क्योंकि उनके शरीर ज्यादा तेजी से लेड को सोखते हैं।
- पेट में दर्द, उल्टियां, वजन घटने, जैसी चीजें हो सकता है।
- गंभीर स्थितियों में उनकी किडनी पर असर होगा और लर्निंग डिसएबिलिटी आ सकती है।

और बड़ों में
- ब्लड प्रेशर बढ़ा देता है ।
- पाचन क्षमता खराब हो जाती है।
- नर्व डिसऑर्डर
- याददाश्त कमजोर हो सकती है
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

एफएसडीए को मैगी के सैंपल में क्या मिला
सीसा: स्वीकार्य मात्रा से 7 गुना। यह 17.2 पीपीएम पाया गया है। जबकि इसे 0.01 पीपीएम ही होना चाहिए।
एमएसजी : मोनोसोडियम ग्लूटामेट की मात्रा भी अधिक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed