{"_id":"5b69b6a34f1c1b0c718b8486","slug":"siddhartha-nath-singh-admitted-in-lohia-institute-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में दर्द के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह लोहिया इंस्टीट्यूट में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीने में दर्द के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह लोहिया इंस्टीट्यूट में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ को मंगलवार को सीने में दर्द होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी जांच के बाद एंजियोप्लास्टी की गई।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि जांच में दिल को खून पहुंचाने वाली तीन में से दो धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया। इसके बाद तुरंत उनकी एंजियोप्लास्टी करके खून के प्रवाह को सामान्य किया गया।
विज्ञापन
निदेशक प्रो. दीपक मालवीय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सीने में दर्द की शिकायत पर शाम को करीब पांच बजे जांच के लिए पहुंचे थे। एंजियोग्राफी में उनकी एक धमनी में दो और दूसरी में एक ब्लॉकेज मिला था। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन