{"_id":"61817b10fa0c075c20314a21","slug":"siddharth-nath-said-jinnah-is-the-new-socialism-of-akhilesh-lohia-s-socialism-was-only-a-means-for-the-sp-to-climb-the-stairs-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनाथ ने कहा, जिन्नावाद अखिलेश का नया समाजवाद, लोहिया का समाजवाद सपा के लिए सिर्फ सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने का जरिया थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनाथ ने कहा, जिन्नावाद अखिलेश का नया समाजवाद, लोहिया का समाजवाद सपा के लिए सिर्फ सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने का जरिया थी
Tue, 02 Nov 2021 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:23 PM IST
सार
सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि दरअसल वोटों की फसल काटने के लिए तुष्टीकरण की राष्ट्रवादी राजनीति करना समाजवादी पार्टी का शगल है। इसी के चलते किसी समय सपा ने वाराणसी बम धमाके के आरोपियों की हाइकोर्ट में पैरवी की थी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह।
विस्तार
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि जिन्नावाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नया समाजवाद है। वैसे भी डॉ. राममनोहर लोहिया का समाजवाद सपा के लिए सिर्फ सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने का जरिया थी। उसके बाद से अपनी सुविधानुसार कथित समाजवादियों ने समाजवाद की कई नई परिभाषाएं रचीं। जिन्ना का समाजवाद इन सबमें नया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल से जिन्ना की तुलना कर अखिलेश ने न केवल सरदार पटेल बल्कि देश का भी अपमान किया। पटेल जिस समय रियासतों का एकीकरण कर एक और श्रेष्ठ भारत के निर्माण में लगे थे उस समय जिन्ना देश के बंटवारे की साजिश को अंजाम दे रहे थे। बंटवारे के बाद लाखों-करोड़ों लोगों को घर-बार छोड़ना पड़ा। तमाम लोग मारे गए। इस सबका दोष जिन्ना का है। तोड़ने वाले व्यक्ति से जोड़ने वाले की क्या तुलना?
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि दरअसल वोटों की फसल काटने के लिए तुष्टीकरण की राष्ट्रवादी राजनीति करना समाजवादी पार्टी का शगल है। इसी के चलते किसी समय सपा ने वाराणसी बम धमाके के आरोपियों की हाइकोर्ट में पैरवी की थी। तब हाईकोर्ट ने इस पर तल्ख टिप्पणी भी की थी।
विज्ञापन
जिन्ना ने भी लड़ी थी आजादी की लड़ाई : सिराज मेंहदी
विधान परिषद के पूर्व सदस्य सिराज मेंहदी ने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने जिस संदर्भ मे जिन्ना का उल्लेख किया, उससे कोई इंकार नहीं कर सकता है। ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ एक हिंदुस्तान परस्त सिपाही की तरह गांधी, नेहरू और पटेल की तरह जिन्ना ने भी लड़ाई लड़ी थी। इस इतिहास को झुठलाया नहीं जा सकता। बाद में कुर्सी की लालच में वह देश बंटवारा कराकर यहां के अल्पसंख्यक समाज को उनके हाल पर छोड कर चले गए।