फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Siddharth Nagar BJP district vice president expelled from party action taken for behaving against decorum

UP News: सिद्धार्थनगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, मर्यादा के विपरीत आचरण करने पर हुई कार्रवाई

Tue, 16 Sep 2025 08:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 08:07 AM IST
सार

सिद्धार्थनगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरि को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर पार्टी की मर्यादा के विपरीत आचरण करने पर कार्रवाई की गई है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Siddharth Nagar BJP district vice president expelled from party action taken for behaving against decorum
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : X

विस्तार

यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धार्थनगर के जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरि को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने जिला उपाध्यक्ष को निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। उन पर मर्यादा के प्रतिकूल आचरण करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि जिला उपाध्यक्ष के बारे में मिली शिकायतों के आधार पर और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष से वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने गौरी शंकर अग्रहरि को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने वीडियो को फर्जी बताया

दरअसल, हाल ही में गौरीशंकर अग्रहरि का एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेते हुए उन पर कार्रवाई की गई है। हालांकि जिला उपाध्यक्ष ने वीडियो को फर्जी करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed