अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु अब डाॅक्टर शुभांशु शुक्ला बन गए हैं
Link Copied
लखनऊ के मूल निवासी अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अब डाॅक्टर शुभांशु शुक्ला बन गए हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उन्हें डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में शुभांशु शुक्ला को मानद उपाधि के साथ ही कुल 88 पदक और 53,943 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्री प्रदान की गईं। इनमें 86 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। 88 पदकों में 37 स्वर्ण पदक, 26 रजत और 25 कांस्य पदक हैं। सभी डिग्रियां ब्लाॅकचेन तकनीकी के माध्यम से डिजिलाॅकर पर अपलोड की गईं हैं। सर्वोच्च स्थान पाने वाली प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी कानपुर की बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीरियनिंग की छात्रा नैंसी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक और बैंक आॅफ बड़ोदा की ओर से 31 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। बीटेक की सभी ब्रांच में अनुसूचित जाति की टाॅपर छात्रा के रूप में आरडी इंजीरियरिंग काॅलेज, गाजियाबाद की छात्रा उन्नति गौर कोमल रानी वरूण स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कार्यवाहक कुलसचिव केशव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, सभी डीन और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।