{"_id":"63c5f3f3a7f6b60d3be5ef70fd4bf3f0","slug":"shriprakash-jaiswal-slams-kejariwal-for-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का हमला, केजरी को कहा ना'लायक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का हमला, केजरी को कहा ना'लायक'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस कांग्रेस ने केजरीवाल की पार्टी को समर्थन देकर सरकार बनवाई थी, अब उसके मंत्री ही केजरीवाल की फजीहत कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा संघ के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे जायसवाल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि केजरीवाल जानते थे कि वह सरकार चलाने लायक नहीं थे।
उन्होंने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल को यह भी पता था कि चुनावी वादे पूरे करने में भी वो फेल हो जाएंगे।
जायसवाल ने कहा कि यही वजह थी कि केजरीवाल लगातार ऐसी हरकतें कर रहे थे कि कांग्रेस उनसे समर्थन वापस ले ले। उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी ने केजरीवाल की तमाम कोशिशों के बाद भी समर्थन वापस नहीं लिया, तो उन्होंने फिर जनलोकपाल को हथियार बना लिया।'
विज्ञापन
जायसवाल ने दावा किया कि केजरीवाल ने जनलोकपाल बिल को असंवैधानिक तरीके से पेश करने की कोशिश की, जो कि गलत था।
उन्होंने कहा, 'केजरीवाल लेफ्टिनेंट गवर्नर से एक हफ्ते का वक्त ले सकते थे, फिर बिल को संवैधानिक तरीके से पास कराया जा सकता था।'
जायसवाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जानबूझ कर जनलोकपाल के मुद्दे को लोकसभा चुनाव तक जिंदा रखना चाहते थे। इसीलिए, उन्होंने जल्दबाजी में बिना प्रक्रिया का पालन किए बिल पेश किया और फिर इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन