फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shrikant Sharma targets Samajwadi party, BSP and Congress over CAA

श्रीकांत शर्मा बोले- सपा, बसपा, कांग्रेस षड्यंत्र के तहत फैला रही हिंसा

Fri, 20 Dec 2019 05:14 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 20 Dec 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Shrikant Sharma targets Samajwadi party, BSP and Congress over CAA
श्रीकांत शर्मा

ऊर्जा मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के द्वारा षड्यंत्र के तहत हिंसा फैलाने का काम किया जा रहा है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की है कि वह लोग शांति बनाए रखें। प्रदेश के मुसलमान भाई अपने कंधे का इस्तेमाल न होने दें। आजादी से लेकर आजतक उनका इस्तेमाल राजनैतिक टूल की तरह किया गया। मौकापरस्त लोग आज भी उनके केंधे का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। उन्हें यह बात समझनी होगी।  

विज्ञापन


मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम किसी के अधिकारों को छीन नहीं रहे हैं। बल्कि उन लोगों को नागरिकता दे रहे हैं जिन्हें धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया है। जो इस्लामिक देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अपनी जान बचाकर आए हैं। वह शरणार्थी के रूप में यहां रह रहे हैं। 

इस कानून से देश के किसी मुसलमान को  नागरिकता नहीं दी जा रही है। यह नागरिकता देने वाला कानून है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि विकास पर बहस करिए, कामों की आलोचना कीजिए लेकिन छात्रों और नौजवानों को गुमराह मत कीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed