फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shri Ram Hanuman Festival concluded with Ganga Mahaarati

Lucknow News: गंगा महाआरती के साथ संपन्न हुआ श्रीराम हनुमत महोत्सव

Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Hanuman Festival concluded with Ganga Mahaarati
गंगा महाआरती के साथ संपन्न हुआ श्रीराम हनुमत महोत्सव
लखनऊ । हनुमत सेवा समिति की ओर से बलरामपुर गार्डन में आयोजित दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन हनुमान महाराज की झांकी, भजन और गंगा महाआरती आकर्षण का केंद्र रही। प्रयागराज के जितेंद्र बजरंगी ने हुनमान वेश धरकर मनमोहक नृत्य पेश किया। भजन गायक ओमकार शंकधर के भजन पर भक्तगण झूम उठे। महोत्सव में हनुमत भक्त सुनील गोंबर की स्मृति पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि के तौर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह आमंत्रित थे। रजनी सिंह के दल ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। हनुमत मणिरत्नम पुस्तक के रचयिता डॉ. आनंद त्रिपाठी ने व्याख्यान दिया ।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
आयोजन के दूसरे दिन लविवि के सह प्राध्यापक डॉ. किरण लता डंगवाल, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. केके सिंह, डॉ. संदीप अग्रवाल, संस्कृति के क्षेत्र में कमलेश पाठक, कर्मचारी सेवा के क्षेत्र में राम मनोहर कुशवाहा, समाजसेवा क्षेत्र में जीके सेठ और राकेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed