फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shreeprakash jaysawal attend a programme inlucknow

केदारनाथ में लगेगा शहीदों का शिलापट्ट

Fri, 15 Nov 2013 08:15 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Fri, 15 Nov 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
shreeprakash jaysawal attend a programme inlucknow

उत्तराखंड आपदा के राहत कार्य के दौरान नित्यानंद गुप्ता सहित जो लोग हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए, उनके नाम का शिलापट्ट केदारनाथ में लगेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की ओर से विश्वेश्वरैया सभागार में गुरुवार को आयोजित समारोह में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने यह घोषणा की।

उन्होंने शहीद नित्यानंद गुप्ता के पिता मन्नालाल गुप्ता व परिवार के अन्य लोगों को सम्मानित किया।

मन्नालाल गुप्ता को सम्मानस्वरूप एक लाख रुपये, प्रतीक चिह्न और अंग वस्त्र प्रदान किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने मन्नालाल गुप्ता की मांग पर शिलापट्ट पर 20 शहीदों के नाम का उल्लेख कराने के बाद जल्द ही इसे केदारनाथ में लगवाने की घोषणा की।

पढ़ें-कॉंग्रेस, बीजेपी के विदेशी चंदों की हो जांच
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे इन शहीदों की याद हमेशा ताजा रहेगी। कार्यक्रम में रेल दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बावजूद माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणिमा सिन्हा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने वैश्य समाज से राजनैतिक जगत में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह को रामदास अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश अग्रवाल सहित अन्य सांसदों एवं विधायकों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed