फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shree Ram janmabhoomi teerth kshetra launches its official website

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ

Thu, 18 Jun 2020 12:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Shree Ram janmabhoomi teerth kshetra launches its official website
श्री राम जन्मभूमी तीर्थ श्रेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च - फोटो : सोशल मीडिया
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रस्ट की वेबसाइट का प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में ट्रस्ट के गठन से लेकर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का पूरा ब्यौरा अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी बुधवार शाम अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। टेंट से निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार रामलला का दर्शन करने पहुंचे पर्यटन मंत्री ने रामलला की सायंकाल आरती में भी शामिल होकर अपना जीवन धन्य किया। रामजन्मभूमि परिसर में उन्होंने राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की और राममंदिर निर्माण की तैयारियों के बारे में भी उनसे जानकारी ली।
विज्ञापन


ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट को रामजन्म भूमि परिसर में पर्यटन मंत्री द्वारा लांच किया गया। इसके लांच होने के बाद राम मंदिर और ट्रस्ट के नाम पर फर्जी अकाउंट कोई नहीं बना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सारे अपडेट भी वेबसाइट, फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर ही अपलोड किए जाएंगे। बताते चलें कि राम मंदिर की वेबसाइट में भक्तों को रामलला की ऑनलाइन आरती के दर्शन होंगे। इस वेबसाइट पर रामनगरी के मंदिरों, प्रभु राम की महत्ता, यहां की विकास योजनाओं, मंदिरों के मार्ग, परिवहन सेवाओं, होटल, धर्मशालाओं का भी विवरण दिया गया है। इसमें ट्रस्ट का अकाउंट नंबर भी है, जिससे लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग राशि जमा करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed