फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti:Three died in an accident when a bike collied to a tractor trolly.

Shravasti: ट्रैक्टर से टकरा कर आग का गोला बनी मोटरसाइकिल, महिला सहित तीन की मौत

Wed, 10 Jul 2024 11:56 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

श्रावस्ती में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे बाइक में आग लग गई।

विज्ञापन
Shravasti:Three died in an accident when a bike collied to a tractor trolly.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावस्ती जिले के सिरसिया से नेपाल लौट रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बेचुआ गांव के निकट मंगलवार रात ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दौरान मोटरसाइकिल में आग लग गई। टक्कर तेज होने के कारण मोटरसाइकिल चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथ में मौजूद महिला व एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें सीएचसी सिरसिया ले जाया गया। जहां से दोनों को भिनगा रेफर किया गया था। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र के बांके जिला अंतर्गत खास कुसमा छह निवासी गोवर्धन धर्ती (38) पुत्र खली राम मंगलवार को मोटरसाइकिल से भारतीय क्षेत्र में कहीं गया था। जहां से मंगलवार देर रात बांके जिला के पुराना नाका निवासी रामबहादुर (35) पुत्र केदार सिंह व कल्पना (28) के साथ मोटरसाइकिल से वापस नेपाल लौट रहा था। जैसे ही गोवर्धन मोटरसाइकिल लेकर चिल्हरिया राजपुर मार्ग स्थित सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचुआ गांव के निकट पहुंचा तभी सामने से गल्ला लाद कर आ रही ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। टक्कर तेज होने के कारण मोटरसाइकिल की टंकी फटने से उसमें आग लग गई। जिससे मोटरसाइकिल आग का गोला बन गई।
विज्ञापन


इस दौरान ट्राली के नीचे आ जाने से गोवर्धन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राम बहादुर व कल्पना गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें मौके पर पहुंची राजपुर चौकी पुलिस ने सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण दोनो को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में एसपी घनश्याम चौरसिया का कहना है कि मृतक के मिले मतदाता पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई है। परिवार के लोगों को सूचना भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed