{"_id":"68453350620853156d0e4f5e","slug":"shravasti-teenage-girl-dies-due-to-electric-shock-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, सुबह बोर्ड में चार्जर लगाते समय घटी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, सुबह बोर्ड में चार्जर लगाते समय घटी घटना
Sun, 08 Jun 2025 12:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गिलौला (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, गिलौला (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:23 PM IST
सार
रायपुर बिलेला के मजरा रहमुनिया में करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रही थी जब कनेक्ट नहीं हुआ तो चार्जर में छेड़छाड़ करने लगी और इस दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर बिलेला के मजरा रहमुनिया में रविवार सुबह बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय किशोरी बिजली की चपेट में आ गई। इससे पहले कि परिजन किशोरी को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गिलौला पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गिलौला क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिलेला के मजरा रहमुनिया निवासी भगई यादव मौजूदा समय परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा है।
विज्ञापन
रविवार को उनकी पुत्री बिंदू यादव (14) सुबह करीब छह बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। इस दौरान मोबाइल चार्ज नहीं हुआ तो वह बोर्ड और चार्जर में छेड़छाड़ करने लगी। इसी बीच वह बिजली की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुत्री को जमीन पर गिरता देख मां ने चीख पुकार शुरू कर दिया। इसे सुनकर पहुंचे पड़ोसी जब तक एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने गिलौला पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। हल्का दरोगा को भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन