{"_id":"67b238ec5258c3ee920bb5dd","slug":"shravasti-state-tops-in-chief-minister-entrepreneur-scheme-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109481-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में श्रावस्ती प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में श्रावस्ती प्रदेश में अव्वल
Mon, 17 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास प्रोत्साहन योजना से बेरोजगारों को रोजगार देने के मामले में श्रावस्ती प्रदेश में पहले पायदान पर है। इस उपलब्धि के लिए डीएम ने बधाई दी है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास प्रोत्साहन योजना संचालित है। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले को ऋण के लिए 700 आवेदनों का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष अब तक 1,315 आवेदकों ने आवेदन किया है। इसमें से विभाग द्वारा 1,284 आवेदन बैंकों को भेजा जा चुका है। इसमें से बैंकों द्वारा 204 आवेदकों के ऋण को स्वीकृत किया जा चुका है।
15 फरवरी तक प्राप्त लक्ष्यों के अनुसार श्रावस्ती ने प्रदेश के 74 जिलों को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास प्रोत्साहन योजना में प्रथम स्थान हासिल किया है। यही नहीं योजना के तहत आवेदन कराने व लाभार्थियों को लाभ दिलाने में भी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों व बैंकर्स को लंबित पत्रावलियों का जल्द से जल्द निस्तारण कर लक्ष्य पूरा करने व प्रदेश में पहला स्थान बनाए रखने की सलाह दी है।