Shravasti: नेपाल से पानीपत भेजी जा रही 45 लाख रुपये की अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
श्रावस्ती में साढ़े चार लाख रुपये की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा एसओजी, पुलिस व एसएसबी की टीम ने किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल से अफीम लेकर उसे हरियाणा के पानीपत पहुंचाया जा रहा है। इसका खुलासा करते हुए एसओजी, पुलिस व एसएसबी की टीम ने नेपाल सीमा से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से टीम ने साढ़े चार किलोग्राम अफीम बरामद किया। जिसकी कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसओजी प्रभारी नितिन यादव को सूचना मिली कि नेपाल से अफीम की तस्करी हो रही है। इसकी जानकारी उन्होंने एसपी को दिया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने सीमा पर तैनात एसएसबी सहित मल्हीपुर व सिरसिया पुलिस को अलर्ट किया था। शनिवार देर शाम एसओजी प्रभारी को सूचना मिली कि सिरसिया क्षेत्र नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 632/2 व 633 के बीच से होकर एक व्यक्ति निकल रहा है। उसके पास अफीम है। इसके बाद संयुक्त टीम ने नाकाबंदी किया। इस दौरान उन्हे एक युवक आता दिखा। टीम ने घेराबंदी कर नेपाल की तरफ से आ रहे अधेड़ को देख रोका तो वह नेपाल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से साढ़े चार किलोग्राम अफीम व एक मोबाइल बरामद हुई।
गिरफ्तार अधेड़ की पहचान शामली जिले के थाना कैराना क्षेत्र के आलकला निवासी आमिर अहमद पुत्र सत्तार के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसे नेपाल निवासी सलमान ने बुलाया था। उसी से यह अफीम लेकर वह हरियाणा के पानीपत बेचने जा रहा था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध रामपुर जिले के थाना शहजादनगर में वर्ष 2022 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके साथ बाराबंकी निवासी एक व्यक्ति और है। कल फिलहाल यह अकेला ही था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से आरोपी को जिला कारागार बहराइच भेजा गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राजकुमार सरोज व एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह जवानों के साथ शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.