फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti, chitrakoot and sant kabir nagar banks are very poor.

Bank in UP: यूपी के इन तीन जिलों के बैंक हैं सबसे गरीब तो तीन जिलों के बैंक कुबेर का खजाना, रिपोर्ट से खुलासा

Sun, 11 Jun 2023 01:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jun 2023 01:07 PM IST
सार

जिलों के बैंकों की हालत से वहां के कारोबारी माहौल का पता चलता है। कुछ जिलों में कर्ज ज्यादा होता है तो कई जिलों में बेशुमार धन होता है। जानें, क्या कहती है रिपार्ट?

विज्ञापन
Shravasti, chitrakoot and sant kabir nagar banks are very poor.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बैंकिंग से जिले की अर्थव्यवस्था का पता चल जाता है। जिस शहर में बैंकिंग जितनी मजबूत होगी, वहां का कारोबारी माहौल भी उतना ही मजबूत होगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को बैंकों की ओर से सौंपी गई जमा-ऋण अनुपात की रिपोर्ट के मुताबिक संत कबीर नगर, चित्रकूट और श्रावस्ती के बैंकों में सबसे कम धन जमा है। लेकिन इन जिलों में जमा के अनुपात में लोन अच्छा खासा लिया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक संत कबीर नगर जिले के बैंकों में 3000 करोड़, चित्रकूट में 3200 करोड़ और श्रावस्ती के बैंकों में सिर्फ 2000 करोड़ रुपये ही जमा हैं जो प्रदेश के किसी जिले के बैंक में जमा सबसे कम रकम है। इन तीन जिलों के बैंकों में कुल 8200 करोड़ रुपये हैं, लेकिन ऋण 6400 करोड़ का बांट दिया है जो जमा का 70 फीसदी से ज्यादा है। जबकि ऋण-जमा अनुपात 40 से 50 फीसदी आदर्श माना जाता है। संभल के बैंकों में 3300 करोड़, कासगंज में 3400 करोड़ और महोबा के बैंकों में 3400 करोड़ रुपये जमा हैं। इसी फेहरिस्त में बलरामपुर और ललितपुर भी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नरम-गरम हिंदुत्व की दुविधा में समाजवादी, अखिलेश बोले- अभी हम सॉफ्ट थे लेकिन अब हार्ड होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का दावा- हर साल मिलेंगी एक लाख सरकारी और 15 लाख प्राइवेट नौकरियां, बताया सेवा का महत्व


अमीरी में मात दे रहे लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और कानपुर
रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और कानपुर के बैंक अमीरी में सभी को मात दे रहे हैं। लखनऊ के बैंकों में 2.16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हैं। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर में 1.52 लाख करोड़ और कानपुर के बैंकों में 85 हजार करोड़ रुपये जमा हैं।

प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, वाराणसी और गाजियाबाद के बैंकों की स्थिति भी मजबूत है। इन जिलों के बैंकों में औसतन 50 हजार करोड़ रुपये हैं। यही नहीं इन जिलों में लोन का अनुपात भी औसतन 45 फीसदी है। पीलीभीत और खीरी में लोन लेने वालों की संख्या का अनुपात पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यहां बैंकों में जमा की तुलना में औसतन 80 फीसदी ऋण के रूप में वितरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed