फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi claims one lakh government and 15 lakh private jobs every year in up

Lucknow : सीएम योगी का दावा- हर साल मिलेंगी एक लाख सरकारी और 15 लाख प्राइवेट नौकरियां, बताया सेवा का महत्व

Sun, 11 Jun 2023 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 05:12 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में यह घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिशन निरामय के तहत संस्थान में आयोजित प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती पाने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi claims one lakh government and 15 lakh private jobs every year in up
सीएम योगी आदित्यनाथ file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए हर साल एक लाख सरकारी और 12 से 15 लाख प्राइवेट नौकरी के मौके सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में यह घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिशन निरामय के तहत संस्थान में आयोजित प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती पाने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे।

विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मिशन निरामय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए स्टाफ नर्स के 1,974 पदों की भर्ती का उत्तरदायित्व एसजीपीजीआई को दिया गया था। संस्थान ने पदों की भर्ती परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल को शासन को दे दिया था। अब चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए उनकी सरकार बराबर प्रयास कर रही है। इसी प्रयास का नतीजा है कि वर्ष 2017 में जो बेरोजगारी दर 19 थी अब वह घटकर तीन से चार तक आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 63 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है या फिर खुलने जा रहा है। जल्द ही हर जनपद में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। सीएम ने कहा कि आरोग्यता में जितनी भूमिका डॉक्टरों की है उतनी ही पैरामेडिकल स्टाफ और नर्स की भी है।


मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाली नर्सों से कहा कि उनका पेशा सेवा का है। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार बीमारी के साथ ही आर्थिक बोझ के दबाव में चिड़चिड़े हो जाते हैं। नर्सिंग ऑफिसर को ऐसे में धैर्य दिखाना चाहिए। उनको अपने अच्छे व्यवहार से मरीज और तीमारदारों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करके वो मरीज का आधा रोग दूर कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed