{"_id":"66cc5a8886b71442760b56c1","slug":"shravasti-a-woman-and-her-son-died-during-delivery-in-a-private-hospital-ekauna-thana-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Mon, 26 Aug 2024 04:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:11 PM IST
सार
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम ने भर्ती मरीजों को सीएचसी में भेजकर निजी अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर अस्पताल सील कर दिया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले के इकौना के एक निजी अस्पताल में रविवार प्रसव कराने आई महिला व बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीएचसी इकौना भेज अस्पताल सीज कर दिया है।
विज्ञापन
इकौना नगर में डॉ अंजुम परवीन मिस्बाह नर्सिंग होम का संचालन करती हैं। जहां रविवार को गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम हंसनाभारी निवासी रामनिवास अपनी पत्नी अंजना (35) का प्रसव कराने आया था। अंजना का यह तीसरा बच्चा था। आरोप है कि डॉ अंजुम परवीन क्लीनिक पर नहीं थी। इस पर नर्स रेशमा ने फोन से डॉ अंजुम परवीन को सूचना देकर प्रसव पीड़िता का इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं - रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं... अंतिम सांस तक बहुजन मिशन के लिए काम करती रहूंगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मिल्कीपुर सीट पर इन्हें मिलकर लड़ाएंगे सपा के सभी दावेदार, अखिलेश ने दूर किए गिले-शिकवे, आनंद भी मंच पर आए
इस दौरान रामनिवास को ऑपरेशन कराने की बात बताई गई। जिसे सुनकर नार्मल डिलीवरी कराने आई अंजना घबरा गई। इसके बाद अंजना व उसके नवजात शिशु की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत की जानकारी के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम इकौना ओमप्रकाश गुप्ता, इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे, सीएचसी इकौना के चिकित्सक डॉ राजेश पटेल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान पता चला कि बिना अधिकृत डॉक्टर के ही क्लीनिक में चार मरीजों को भर्ती करा गया था। एसडीएम के निर्देश पर इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं क्लीनिक में भर्ती अन्य मरीजों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना स्थानांतरित कर नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया है। मामले में राम निवास ने इकौना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। इस बारे में सीएमओ डॉ एपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।