{"_id":"680fb4b50bb51877f7038ec2","slug":"shravasti-32-madrasas-running-illegally-were-closed-dm-said-this-campaign-will-continue-in-future-as-well-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: अवैध तरीके से चल रहे 32 मदरसों को कराया गया बंद, डीएम बोले- आगे भी चलता रहेगा यह अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: अवैध तरीके से चल रहे 32 मदरसों को कराया गया बंद, डीएम बोले- आगे भी चलता रहेगा यह अभियान
Mon, 28 Apr 2025 10:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती
अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:32 PM IST
सार
Action taken against madrasas: यूपी के श्रावस्ती जिले में 13 अवैध मदरसों पर शासन के द्वारा कार्रवाई की गई। अब तक यहां 32 मदरसों को बंद कराया जा चुका है।
विज्ञापन
श्रावस्ती में सील किया गया मदरसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। सोमवार को भिनगा व इकौना क्षेत्र में भी 13 अवैध मदरसों पर प्रशासन की गाज गिरी। अभियान के दौरान अब तक जिले में 32 मदरसों को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से भिनगा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुररानी स्थित मदरसा अहले सुन्नत गुलशने रजा व मदरसा अरबिया अहले सुन्नत समसुल उलूम में कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शाहपुर पूरे शिवदीन के मजरा बढ़ई पुरवा स्थित मदरसा गाजिया गुलशन रजा फाउंडेशन व मदरसा यतीमखाना गुलशने रजा भरथा कला को मान्यता से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने के कारण बंद कराया गया। वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र में मदरसा इस्लामिया दारुल उलूम मंतुरी फतेहपुर बनगई, मदरसा रिजविया अनवारूल कुरान कथरा बाजार दाखिला कथरी माफी, मदरसा नूरिया कमरुल उलूम भगवानपुर भैसाही, मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया गौसुलवरा मैकू पुरवा भगवानपुर भैसाही, मदरसा इस्लामिया अरबिया बाबुल फुरकान भगवानपुर भैसाही व मदरसा नूरिया इस्लामिया तालिमुल कुरआन कुंडा को मान्यता के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने के कारण बंद कराया गया। इसी क्रम में इकौना तहसील क्षेत्र के मदरसा अरबिया फैजाने मुस्तफा नरपतपुर, मदरसा पूरे मंसाराम व मदरसा महबुबे सुभाहानि ग्राम पूरे मंसाराम इकौना को कागजात न दिखा पाने पर बंद कराया गया। इस दौरान टीम में संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम, बीईओ व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आगे भी चलता रहेगा अभियान
जिले में अब तक भिनगा तहसील क्षेत्र में 14, इकौना में पांच व जमुनहा तहसील क्षेत्र में 13 मदरसे बंद कराए गए हैं। वहीं नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सरकारी भूमि पर बने अवैध पक्के मकान, स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। इसमें सोमवार को जमुनहा क्षेत्र में दो व भिनगा तहसील क्षेत्र में छह रकबों से अतिक्रमण हटवाया गया है। अब तक कुल 127 रकबों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।- अजय कुमार द्विवेदी, डीएम
विज्ञापन