{"_id":"6ae64a329ac68602de01c7cc","slug":"shraddhas-judicial-custody-extended-until-november-13-lucknow-news-c-13-lko1096-1990546-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रद्धा की न्यायिक अभिरक्षा 13 नवंबर तक बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रद्धा की न्यायिक अभिरक्षा 13 नवंबर तक बढ़ाई गई
विज्ञापन
लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में सीजेएम ने आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की न्यायिक अभिरक्षा को बढ़ा दिया। कोर्ट ने आरोपियों को 13 नवंबर तक जेल में रखने का आदेश दिया है। इसके पहले तीनों आरोपियों श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेल से कोर्ट के सामने पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान श्रद्धा दुबे ने उसे सशरीर जेल से लाकर कोर्ट में पेश करने की मांग की। इसपर कोर्ट ने उसके जेल से कोर्ट आने का कारण पूछा लेकिन श्रद्धा दुबे इसका कोई कारण नहीं बता पाई। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि जब उसके सशरीर कोर्ट में पेश करने की आवश्यकता होगी तो कोर्ट स्वयं आरोपी को जेल से कोर्ट बुलाकर सुनवाई करेगी। इसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ा दिया।
बताते चलें कि 21 अक्तूबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर 22 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया था। अभियोजन की ओर से बताया गया था कि वादिनी शिवा की मां रंजना ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उनके बेटे को श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे, उनके ड्राइवर दानिश और रश्मि के बॉयफ्रेंड आमिर शेख ने मिलकर फ्लैट की चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला। अभियोजन के अनुसार इस तथ्य की पुष्टि अन्य साक्षियों ने भी की है। इस मामले को लेकर हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।