फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Showroom manager threatened with death by miscreants

Lucknow News: शोरूम मैनेजर को बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

Sat, 24 Jan 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Showroom manager threatened with death by miscreants
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में फिरौती की मांग को लेकर मार्बल व टाइल्स के शोरूम पर सुतली बम से हमला करने के मामले के आरोपियों ने एक बार फिर दुकान के मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी है। सूचना मिलने पर एहतियात के तौर पर शोरूम पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने पूर्व में दर्ज रिपोर्ट में धमकी की धाराएं बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


अंधे की चौकी के पास सिकरौरी गांव स्थित हरदोई रोड पर मार्बल व टाइल्स के शोरूम पर 16 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए सुतली बम से हमला किया था। घटना के समय दुकान के मैनेजर अंकित और वहां मौजूद मजदूर बाल-बाल बच गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया था।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी थी। आठ दिन बाद एक बार फिर मैनेजर अंकित को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बदमाश पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से नाराज बताए जा रहे हैं। दोबारा दी गई धमकी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित अंकित की सूचना पर पुलिस ने दुकान पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया मामले की जांच की जा रही है और पूर्व में दर्ज रिपोर्ट में जान से मारने की धमकी की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed