फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Showing strength in old games, childhood memories were refreshed

Lucknow News: पुराने खेलों में दिखाया दम, तरोताजा हुईं बचपन की यादें

Sun, 16 Nov 2025 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Showing strength in old games, childhood memories were refreshed
भूले-बिसरे खेलों में भाग लेते प्रतिभागी और मंत्री।
लखनऊ। आपको याद है घरों में गुट्टक, रस्सी कूद, रुमाल झपट्टा और सिकड़ी खेलतीं लड़कियां। गलियारों में कंचे खेलते, स्कूल में पंजा लड़ाते और छतों पर पतंग के पेंच लड़ाते लड़के। परिवार के साथ कैरम और शतरंज की बाजी। साइकिलिंग हो या खो-खो, रस्साकशी हो या कबड्डी, पंजा कुश्ती, लट्टू, तीरंदाजी हो या गुलेल, सभी का अपना रोमांच था। ...लेकिन समय की गर्दिश में ये खेल भूले-बिसरे होकर रह गए हैं। शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जब इन खेलों का प्रदर्शन हुआ तो लगा गुजरा जमाना लौट आया है।
विज्ञापन

मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित भूले-बिसरे खेलों के महाकुंभ का, जहां युवाओं के उत्साह के साथ बच्चों में ललक व बुजुर्गों का जोश सातवें आसमान पर दिखा। आज कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और वीडियो गेम में जूझते बचपन के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव था।
विज्ञापन

सुबह सात बजे छात्र-छात्राओं का हुजूम केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचने लगा था। मैदान पर भूले-बिसरे खेलों के कैंप उनके स्वागत में तैयार थे। गुनगुनी धूप के बीच खुशनुमा मौसम में नौ बजते-बजते पूरा स्टेडियम खिलाड़ियों से खचाखच था। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आते ही सीधे मैदान पर जाकर सबसे पहले गदा उठाई और फिर मुग्दर भांजा। उन्होंने गुट्टक खेला, तीरंदाजी की, पंजा लड़ाया, रस्सा खींचा, गुलेल चलाई और कंचा भी खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा, ये खेल हमें परंपराओं से जोड़े रखते हैं। हर वर्ष होने वाला यह आयोजन विरासत व आधुनिकता का ऐसा संगम है, जो हमें अपनी माटी से जोड़कर रखता है। इसके बाद उनके सामने मलखंब, गदा व मुग्दल और योग की प्रस्तुतियां देकर खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को जोश से भर दिया। रस्सी कूद, सिकड़ी, स्लो साइकिलिंग, कैरम, शतरंज, रुमाल झपट्टा, पंजा कुश्ती, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी, लट्टू, कंचा, देसी तीरंदाजी, कलारीपट्टू, योग, मुग्दर और मलखंब जैसी प्रतियोगिताओं में हर वर्ग के खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश की।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने सभी खेलों का बारी-बारी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व पटल पर हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जिसकी नींव ऐसे ही आयोजनों से पड़ती है। उन्होंने खासकर बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि आज सभी खेलों में वह बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु, जिलाधिकारी विशाख जी और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अंत में अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed