फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna adopted Sujatha the giraffe on her daughter's birthday.

Lucknow News: बेटी के जन्मदिन पर अपर्णा ने जिराफ सुजाता को लिया गोद

Wed, 23 Sep 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Aparna adopted Sujatha the giraffe on her daughter's birthday.
बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।
लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को अपनी छोटी बेटी पद्मजा यादव के जन्मदिन पर चिड़ियाघर पहुंचीं। यहां परिजन संग पद्मजा ने जिराफ सुजाता को गोद लिया। पद्मजा के दिवंगत पिता प्रतीक यादव के वन्य जीव प्रेम और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए परिवार ने यह पहल की।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के निदेशक आईएफएस संजय विश्वाल को अपर्णा यादव और परिजनों की ओर से एक वर्ष का खर्च पांच लाख 37 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। पद्मजा ने कहा कि देखभाल के लिए चिड़ियाघर आती रहेंगी। अपर्णा यादव ने बताया कि दोनों बच्चों की इच्छा थी कि पिता की स्मृति में किसी वन्य जीव को गोद लिया जाए।
विज्ञापन


सबसे महंगा टाइगर, चिड़िया सबसे सस्ती
निदेशक विश्वाल ने बताया कि गोद लेने में सबसे महंगा टाइगर और सबसे सस्ती चिड़िया है। एक वर्ष के लिए टाइगर गोद लेने के लिए 10-12 लाख रुपए खर्च करने होंगे। चिड़िया के लिए करीब तीन हजार रुपये सलाना खर्च पड़ेगा। किसी भी जीव को एक माह, तीन माह, छह माह या एक वर्ष के लिए गोद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिराफ को खिलाए जाते हैं 16 से 18 तरह के अनाज और फल
चिड़ियाघर के डिप्टी डायरेक्टर वाइल्ड लाइफ वेटरिनेरियन डॉ. उत्कर्ष ने बताया कि किसी भी वन्य जीव के मासिक खर्च का औसत चिड़ियाघर की टीम तय करती है। मौसम के अनुसार जानवरों के भोजन की मात्रा में भी बदलाव होता है। जिराफ को 16 से 18 तरह के अनाज व फल दिए जाते हैं। इनमें केला, मौसमी, संतरा, चना और जौ शामिल हैं। इसके अलावा जिराफ को रोजाना 15 से 20 किलो पत्तियां भी खिलाई जाती हैं। इन पत्तियों का खर्च गोद लेने की राशि में शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि वे चिड़ियाघर में ही उपलब्ध हो जाती हैं। वन्य जीव को गोद लेने वाले व्यक्ति के परिजन को एक कार्ड दिया जाता है। कार्ड दिखाकर वे कभी भी चिड़ियाघर आ सकते हैं और अपने गोद लिए गए जीव का हाल जान सकते हैं।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

बेटी के साथ चिड़ियाघर पहुंचीं अपर्णा यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed