फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Show cause notice to two BJP MLA After Controversial statement

विवादित बयान से नाराज भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सुरेश तिवारी को थमाया नोटिस, गोपामऊ विधायक से भी मांगा जवाब

Tue, 28 Apr 2020 11:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to two BJP MLA After Controversial statement
भाजपा विधायक सुरेश तिवारी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा ने समुदाय विशेष के लोगों से सब्जी नहीं खरीदने की बात कहने पर बरहज देवरिया के विधायक सुरेश तिवारी को भाजपा के राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अलग-अलग नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सोशल मीडिया पर संगठन व सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने वाले गोपामऊ (हरदोई) के विधायक श्याम प्रकाश को भी यूपी भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी यूपी के भाजपा विधायक सुरेश तिवारी को कथित रूप से भड़काऊ बयान देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने लोगाें से मुसलमान विक्रेताओं से सब्जी नहीं खरीदने को कहा था। इस मामले में पार्टी की काफी फजीहत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व ने विधायक की टिप्पणी को बेहद गैरजिम्मेदाराना माना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिवारी पर त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की भी खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि नड्डा ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर चेताया है। विधायक से एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा गया है।

दरअसल, बरहज विधायक ने लॉकडाउन के दौरान समुदाय विशेष के सब्जी विक्रेताओं से सब्जियां नहीं लेने की बात कही थी। तिवारी का यह वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है। 

इसी प्रकार गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब विधायकों की स्थिति और स्तर देखकर भविष्य में राजनीति से संन्यास लेने का मन कर रहा है। उन्होंने लिखा था कि विधायक सीतापुर के वायरल ऑडियो से विधायकों के मानसिक स्तर और गिरे सम्मान से मन व्यथित है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने इसे भी गंभीर अनुशासनहीनता माना है। उनके निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने मंगलवार को विधायक सुरेश तिवारी और श्याम प्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed