लॉकडाउन में राहत: सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए न हों परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में लॉकडाउन के चलते अगर आपको राशन, दवा आदि की चिंता सता रही है तो परेशान न हों। गुरुवार से आवश्यक सामग्री से जुड़ीं सभी दुकानें सुबह 06 से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान दुकानों पर भीड़ लगाने पर मनाही होगी।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया जो पेट्रोल पंप व दवा दुकानें 24 घंटे खुला करती थीं, उन्हें पहले की तरह 24 घंटे खुला रहने की अनुमति रहेगी। वहीं, आम जनता को घरों पर ही रहने के निर्देश हैं।
बेवजह घूमने-फिरने पर रोक लगेगी। डीएम ने कहा कि सभी सिर्फ जरूरत का ही सामान खरीदें और अतिरिक्त भंडारण कर कालाबाजारी न होने दें। प्रशासन इसके भी इंतजाम करा रहा है कि मोहल्ले, कॉलोनियों में फेरी वालों को सुबह दो घंटे के लिए फल, सब्जी, दूध की सप्लाई को भेजा जाए।
राशन, तेल की होम डिलीवरी भी
कलेक्ट्रेट में बुधवार को कमिश्नर मुकेश मेश्राम, डीएम अभिषेक प्रकाश, सीडीओ मनीष बंसल ने बैठक के बाद मॉल, स्टोर प्रबंधकों को निर्देश दिया कि उनके परिसर में सुपर मार्केट है तो स्टोर और गोदाम खोलने की अनुमति दी जाती है।
इसके लिए जरूरी होगा कि इन स्थानों पर ग्राहकों को न आने दिया जाए। इन स्थानों से होम डिलीवरी होगी। स्वैगी और जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय ऑनलाइन बुकिंग पर सामान पर पहुंचाएंगे। वहीं स्टोर प्रबंधक सैनिटाइजेशन और सफाई का ध्यान रखेंगे।
यहां से घर पहुंचेगा सामान
ईजी डे, बिग बाजार, स्पेंसर्स, फैमिली बाजार, राउंड ओ क्लॉक, स्मार्ट बनिये, विशाल मेगा मार्ट, ग्रोफर इंडिया, बिग बास्केट, मेट्रो होलसेल, बेस्ट प्राइस, स्वैगी, जोमैटो, अमेजन, फिल्पकार्ट।
सात स्टेशनों से मिलेगी सीएनजी
0522 2622627, 9415005006
टोल फ्री नंबर
18001800150, 18001800300
सात स्टेशनों से मिलेगी सीएनजी
लॉक डाउन के दौरान सीएनजी की किल्लत से बचने को ग्रीन गैस लिमिटेड ने सात पंप चलाने का फैसला लिया है। एमडी संजीव मेंधी के मुताबिक अमौसी, वृंदावन सेक्टर 18, गोमतीनगर मदर स्टेशन, बुद्धेश्वर चौराहा, पंकज रिफिलिंग स्टेशन और इंदिरा फिलिंग स्टेशन से 24 घंटेे सीएनजी मिलेगी।
घर, अस्पताल में क्वारंटीन लोगों के घर पहुंचेगा राशन
स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन कराए गए लोगों के घरों में राशन पहुंचाने में मदद करेगा। इसके लिए विभाग की टीम इन लोगों के घर पर कॉल कर ब्योरा जुटा रही है। जिला प्रशासन की मदद से इनके घर राशन पहुंचेगा।
राजधानी में करीब दो हजार लोगों को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर घर और अस्पतालों में क्वारंटीन कराया गया है। इन सभी को 14 दिन तक बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इनके तीमारदारों को भी घर से बाहर न जाने की सलाह दी गई है।
ऐसे में सीएमओ की टीम ने इनके घर में राशन व अन्य जरूरी सामान का ब्योरा जुटाने का काम शुरू किया है। सीएमओ कंट्रोल रूम से इनके घर पर कॉल कर सामान की सूची मांगी जा रही है।