{"_id":"6104e7857f57cd1f8e1bfe18","slug":"shopkeepers-of-villages-will-be-registered-under-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा काम: गांवों के दुकानदारों का भी जीएसटी में कराया जाएगा पंजीकरण, जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा काम: गांवों के दुकानदारों का भी जीएसटी में कराया जाएगा पंजीकरण, जारी किए निर्देश
Sat, 31 Jul 2021 12:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:52 PM IST
सार
विभाग की कार्ययोजना के मुताबिक नगर निगम वाले शहरों के अलावा नगर पालिका परिषद और छोटी नगर पंचायतों तक के व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत कराने का अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल अभियान में 2000 से अधिक आबादी वाले गांवों के व्यापारियों का ब्योरा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में टैक्स बेस बढ़ाने के लिए वाणिज्य कर विभाग की नजर गांवों के दुकानदारों पर है। विभाग ने 2000 से अधिक आबादी वाले गांवों में जीएसटी में अपंजीकृत व्यापारियों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके लिए विभाग स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें ब्लॉकवार अधिकारियों की टीम बनाकर गांवों में भेजा जाएगा। जल्द ही इस कार्ययोजना पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विभाग की कार्ययोजना के मुताबिक नगर निगम वाले शहरों के अलावा नगर पालिका परिषद और छोटी नगर पंचायतों तक के व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत कराने का अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में विभाग ने गांवों में दुकान या अन्य व्यापार करने वाले व्यवसायियों को भी जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला किया गया है। फिलहाल अभियान में 2000 से अधिक आबादी वाले गांवों के व्यापारियों का ब्योरा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद उनका जीएसटी में पंजीकरण कराया जाएगा। वाणिज्य कर मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जोनल एडिशनल कमिश्नरों को निर्देश जारी कर दिया है। इसमें गांवों के व्यापारियों का ब्योरा जुटाने के साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में पंजीकृत व्यापारियों का भी डाटा जुटाने के लिए विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन