फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shopkeepers in front of Smriti Irani vow not to sell pan masala

स्मृति ईरानी ने की पदयात्रा की शुरुआत, दुकानदारों ने लिया पान मसाला न बेचने का संकल्प

Sun, 20 Oct 2019 09:58 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers in front of Smriti Irani vow not to sell pan masala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष पर केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी रविवार को गांधी संकल्प पद यात्रा की कस्बे के रामलीला मैदान से शुरुआत की। कई स्थानों पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद के अभियान से प्रेरित दुकानदारों ने पान मसाला की बिक्री बंद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार/वस्त्र मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी रविवार को दोपहर जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचीं। चौराहे से वे सीधे रेलवे स्टेशन निहालगढ़ पहुंची। उन्होंने स्टेशन के बाहर स्थित मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। उनके साथ मौजूद लोगों ने भी साफ-सफाई कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गंदगी में पान मसाला के पाउच बड़ी मात्रा में थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ादान रखने को कहा। सांसद के सफाई अभियान से दुकानदार भी प्रेरित हुए। दुकानदार अशोक बाजपेयी ने पान मसाले की दुकान बंद कर देने का संकल्प लिया। कहा कि न पान मसाला बेचेंगे और न ही कूड़ा होगा। कुछ अन्य दुकानदारों ने भी यह संकल्प दोहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री पूरे शोहरत स्थित मंदिर और डोमाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही अधिकारियों को विद्यालय को कायाकल्प योजना में चयनित कराए जाने का निर्देश दिया। बूबूपुर स्थित बाबा हरिदास की कुटिया के लिए एक सोलर लाइट ग्रामीणों की मांग पर लगाए जाने का आश्वासन दिया। डोमाडीह में महमदपुर निवासी दिव्यांग राधा ने मंत्री से ट्राईसाइकिल की जरूरत बताई। 

स्मृति इरानी ने सीडीओ से वार्ता करके तत्काल ट्राईसाइकिल दिलाए जाने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने राधा के बालों में फूल लगाकर उसका सम्मान किया। यहां से स्मृति का काफिला कटेहटी, रानीगंज, अलीनगर, थौरी के रास्ते हलियापुर पहुंचा। 

बनेंगे दो प्रसाधन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निहालगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सफाई के दौरान लोगों की मांग पर स्टेशन मास्टर कौशल किशोर से परिसर में बने प्रसाधन की जानकारी हासिल करते हुए प्लेटफार्म के अंदर और बाहर एक-एक प्रसाधन निर्माण की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

चाय पर चर्चा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को गांधी संकल्प पद यात्रा के दौरान डेहरियावां के सूरज मिश्रा की चाय की दुकान पर लोगों के साथ चाय पी और क्षेत्र के विकास के विषय में चर्चा की।

मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

स्मृति इरानी का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। रामलीला मैदान में सोनू यज्ञसेनी, राकेश विक्रम सिंह, मान सिंह, संजय सिंह, हेमंत विक्रम सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी, एसबी सिंह समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। फैजाबाद रोड पर ध्रुवलाल कौशल के नेतृत्व में विधिचंद पांडेय, नेमचंद कौशल ने उनका स्वागत किया। 

रेलवे स्टेशन पर रविशंकर त्रिवेदी व पूरे शोहरत में गौरव सिंह, रानीगंज में दीपचंद कौशल, दयाशंकर यादव, थौरी में नागेश चौबे, प्रदीप सिंह, हलियापुर में हिंदेश सिंह के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया।

भवानीगढ़ में समाप्त हुई पदयात्रा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की गांधी संकल्प पद यात्रा रविवार को जगदीशपुर के रामलीला मैदान से शुरू होकर हलियापुर के डेहरियावां के रास्ते भवानीगढ़ में समाप्त हुई। ग्रामीणों ने सांसद स्मृति ईरानी से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। स्मृति ने ग्रामीणों की समस्यायों के निदान का आश्वासन दिया। 

स्मृति ने लोगों से फूल सड़क पर नहीं फेंकने का अनुरोध किया। उन्होंने साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। पदयात्रा समाप्त होने के बाद वे वापस चली गईं। 22 अक्तूबर को वे दोबारा अमेठी आएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed