फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shopkeepers hooligans at Chandrika Devi temple in Lucknow he devotees chased and beaten up

Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई, प्रसाद लेने से मना किया तो श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा

Tue, 08 Apr 2025 11:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 11:04 AM IST
सार

लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई सामने आई है। प्रसाद लेने से मना करने पर श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा। महिला श्रद्धालुओं पर भी बेल्ट बरसाए। पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Shopkeepers hooligans at Chandrika Devi temple in Lucknow he devotees chased and beaten up
चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के पास प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों की गुंडई सोमवार को देखने को मिली। दुकानदारों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा। वजह सिर्फ इतनी थी कि श्रद्धालुओं ने एक दुकानदार से प्रसाद लेने से मना कर दिया था। हमले में दो महिला श्रद्धालुओं को भी चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अलीगंज के त्रिवेणीनगर शिवलोक कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा दोपहर करीब 12 बजे बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। साथ में उनकी बड़ी बहन पूजा, छोटा भाई ईशान, प्रिंस शर्मा, मित्र रंजीत कश्यप और उनकी बहन पूर्णिमा व भाई आशीष भी थे। 

विज्ञापन

साथियों को भी बुला लिया

पीयूष का आरोप है कि गेट के पास दुकानदार अंकित ने प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। इन्कार पर अभद्रता करने लगा। विरोध पर मारपीट पर आमादा हो गया। आरोपी ने अपने साथियों व पास में दुकान लगाने वाले विकास सिंह, दीपू सिंह, प्रियांशु, दिलीप, कुलदीप, फूरे उर्फ कुलदीप, अंकुल, अरुण, हरिओम, गणेश और अन्य को बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: गर्मी का सितम जारी, बुंदेलखंड समेत 15 जिलों में हीट वेव की चेतावनी; जानें अपने जिले का हाल

इसके बाद एकजुट होकर सभी ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बेल्ट से पूरे परिवार को दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी नहीं बख्शा। दुकानदारों ने हाथ में जो आया उसी से श्रद्धालुओं पर वार किया। कपड़े भी फाड़ दिए। कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

श्रद्धालुओं पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बीकेटी पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पीड़ितों का आरोप है कि दुकानदारों ने आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान न तो समिति का कोई पदाधिकारी और न ही दूसरे दुकानदार बीच बचाव के लिए आए।

पीड़ितों ने जान बचाने के लिए पुलिस को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल करवाया गया है। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed