फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shopkeeper killed, two friends injured after being hit by a car.

Lucknow News: कार की टक्कर से दुकानदार की मौत, दो दोस्त जख्मी

Fri, 02 Oct 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper killed, two friends injured after being hit by a car.
लखनऊ। कैंट में बुधवार देर रात बेकाबू कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे अर्जुनगंज निवासी कॉस्मेटिक दुकानदार अनुराग गुप्ता (21) की मौत हो गई जबकि बाइक सवार उनके दो दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

अनुराग के जीजा राजेंद्र ने बताया कि साले की अर्जुनगंज बाजार में दुकान थी। वह सामान की डिलीवरी भी करता था। बुधवार रात करीब 12:30 बजे अनुराग दोस्त विशाल और हेमंत के साथ बाइक से सामान की डिलीवरी करने गया था। उन्होंने हेलमेट भी पहना हुआ था। देर रात लौटते समय कैंट में रजमन बाजार पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में अनुराग की मौत हो गई। पुलिस ने विशाल और हेमंत को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अनुराग के परिवार में पिता अशोक, मां पूनम और तीन बहनें हैं। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि मामले में अभी तक घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed