फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shop at Sarvartha Siddhi Yoga, Amrit Siddhi Yoga on the day of Guru Pushya Yoga.

Lucknow News: गुरु पुष्य योग के दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग में करें खरीदारी

Wed, 23 Oct 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Shop at Sarvartha Siddhi Yoga, Amrit Siddhi Yoga on the day of Guru Pushya Yoga.
लखनऊ। गुरु पुष्य नक्षत्र पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। यह 24 अक्तूबर बृहस्पतिवार को है। खरीदारी का शुभ योग पुष्य नक्षत्र जब बृहस्पतिवार को उदित होता है तो इस संयोग को गुरु पुष्य योग कहते हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। यह नक्षत्र खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है।
विज्ञापन



ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस साल गुरु पुष्य योग के दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी कर्क राशि में रहेंगे, इसलिए इस दिन खरीदारी और पूजा का फल भी बढ़ जाएगा। पुष्य नक्षत्र का आरंभ 24 अक्तूबर, गुरुवार को सुबह 06 :15 बजे होगा और समापन 25 अक्तूबर शुक्रवार को सुबह 06:13 बजे होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर बृहस्पति (गुरु), शनि और चंद्र का विशेष प्रभाव होता है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं, जिनका मुख्य तत्व सोना है। शनि के प्रभाव के कारण लोहा भी महत्वपूर्ण है और चंद्र के प्रभाव से चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योग में इस नक्षत्र में स्वर्ण, लोहा, वाहन और चांदी की वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है। नया निवेश करना, नए कामों की शुरुआत करना शुभ होगा। प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना सुख समृद्धि दायक होगा। इस संयोग को गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग के नाम से जाना जाता है। पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed