{"_id":"5fbcc8af3c4e1a1c591d14d2","slug":"shooter-will-give-reply-on-having-restricted-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित हथियार लेकर एयरपोर्ट पहुंचे खिलाड़ियों को अब देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित हथियार लेकर एयरपोर्ट पहुंचे खिलाड़ियों को अब देना होगा जवाब
Tue, 24 Nov 2020 02:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट
प्रतिबंधित हथियार लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय राइफल क्लब को जवाब देना होगा। इन्हें क्लब का प्रमाणपत्र देना है, जिसमें किसी विशेष प्रतियोगिता के लिए असलहे लाने के निर्देश दिए गए हों।
विज्ञापन
हाल ही में दुबई से 16 प्रतिबंधित हथियार लेकर आए राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग फेडरेशन के दो खिलाड़ियों को कस्टम ने गिरफ्तार तो नहीं किया, लेकिन कागजात पेश करने का मौका दिया है। राष्ट्रीय राइफल क्लब को हस्तक्षेप के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन
शनिवार को टीम जांच को आई थी, लेकिन खिलाड़ियों ने बुखार होने की बात बताई। उनका कोविड टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट खिलाड़ियों के मुताबिक निगेटिव है। हालांकि, एक खिलाड़ी को अब भी बुखार है।
विज्ञापन
कस्टम अफसरों ने बताया कि खिलाड़ी कागज प्रस्तुत कर देते हैं और राइफल क्लब क्लीनचिट दे देता है तो असलहे उन्हें सौंप दिए जाएंगे। हालांकि, कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी। वहीं, अगर कागजात पेश नहीं किए जा सके और क्लब ने भी किनारा कर लिया तो खिलाड़ियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।