फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shoot to jwellar

दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को मारी गोली

Thu, 17 Jun 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
shoot to jwellar
लखनऊ। सरोजनीनगर में बिजनौर इलाके के सरवननगर में रहने वाले सराफा कारोबारी नरेंद्र कुमार यादव (45) को बुधवार शाम 4.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी। वारदात केवक्त वह दुकान के अंदर बैठे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। तीन गोली नरेंद्र को लगने की बात सामने आई है। बदमाशों ने मास्क से अपना चेहरा ढंक रखा था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक से भाग निकले। परिवारीजनों ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाकेके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की साफ तस्वीर दिखी है। उसके आधार पर तलाश शुरू कर दी है। खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में सरवन नगर निवासी नरेंद्र कुमार यादव ने तीन मंजिला भवन के निचले हिस्से में एसएस ज्वेलर्स केनाम से दुकान खोल रखी है। दुकान करीब छह महीने पहले खोली थी। नरेंद्र, मुकुंद रियल एस्टेट के नाम से प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते हैं। दुकान के ऊपरी हिस्से में वह परिवार सहित रहते भी हैं। बुधवार शाम करीब 4.30 बजे वह दुकान में पत्नी विनोद कुमारी के साथ बैठे थे। इसी बीच दो नकाबपोश बदमाश बेधड़क दुकान के अंदर घुसे। इस दौरान दुकान पर मौजूद नौकर आकाश ने दोनों को बाहर जूता निकालकर आने को कहा। लेकिन बदमाशों ने नौकर की बात नहीं सुनी। नौकर आकाश ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों के हाथ में असलहे थे। दुकान के अंदर दाखिल होते ही बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी विनोद कुमारी को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। लेकिन वह काउंटर के पीछे बैठी थी और नीचे की तरफ झुक गई जिससे वह बच गई और गोली पीछे शीशे में जा धंसी। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। नरेंद्र कुछ समझ पाता तब तक उसे गोली लग चुकी थी। गोली नरेंद्र के सिर में जा धंसी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से बंगला बाजार की तरफ बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

फायरिंग व चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसी
अचानक इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग में नरेंद्र घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसे खून से लथपथ देखकर विनोद कुमारी ने चीखना शुरू कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। वहीं बेटा सिद्घार्थ भी ऊपरी मंजिल से नीचे भागता हुआ पहुंचा। आनन-फानन नरेंद्र को परिवारीजनों ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर मौके डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग, एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में मिली बदमाशों की तस्वीर
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए जिसमें बदमाशों की कुछ तस्वीरें मिली हैं। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं वारदात स्थल के कुछ दूरी पर बदमाशों का हेल्मेट मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी बुलाई गई। डाग स्क्वॉयड की टीम वारदात स्थल से 300 मीटर बंगला बाजार की तरफ जाकर वापस आ गया।
बाइक सवार चार बदमाश होने की बात सामने आई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के समय दो बाइक से चार बदमाश आए थे। दो बदमाश एक बाइक पर सड़क पर खडे़ होकर निगरानी कर रहे थे। वहीं दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर हमला किया। दुकान के अंदर घुसने वाले बदमाशों में एक ने नीली टी-शर्ट और दूसरे ने ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना था। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र पर हमला पुरानी रंजिश में किया गया है। लूटपाट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस नरेंद्र के पुराने रंजिश, सराफा व प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बदमाशा से भिड़े नौकर की हुई पिटाई
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों में से एक को नरेंद्र के नौकर आकाश ने पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने उसे पहले धमकी दी। इसके बाद दोनों के बीच गुत्थमगुत्थी भी हुई। इस दौरान दूसरे बदमाश ने आकाश को बुरी तरह से पीट दिया। इसकी जानकारी आकाश भी दे रहा था। पुलिस पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed