फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shobhit Nahar steps down as Director of the UP Sangeet Natak Akademi.

Lucknow News: यूपी संगीत नाटक अकादमी के निदेशक पद से विदा हुए शोभित नाहर

Wed, 17 Jun 2026 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Shobhit Nahar steps down as Director of the UP Sangeet Natak Akademi.
शोभित नाहर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक शोभित कुमार नाहर ने अपना कार्यकाल पूरा होने से करीब तीन माह पहले पद छोड़ दिया है। शासन ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। नाहर ने नौ सितंबर 2023 को निदेशक का पदभार संभाला था और उनका कार्यकाल सितंबर 2026 तक निर्धारित था। पद से कार्यमुक्त होने के बाद नाहर अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अपने मूल पद असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य करेंगे। त्यागपत्र के कारण के बारे में पूछे जाने पर शोभित नाहर ने कहा कि उन्होंने कला और अकादमिक क्षेत्र की गतिविधियों पर अधिक समय और ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से पद छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक गतिविधियों को मिली थी रफ्तार

नाहर के कार्यकाल में अकादमी ने ध्रुपद समारोह, स्थापना दिवस उत्सव, नाट्य महोत्सव और लोककलाओं से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए। लंबे समय से रुकी कलाकारों की रिकॉर्डिंग दोबारा शुरू कराई गई और प्रदेश के कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


कुछ अहम योजनाएं रह गईं अधूरी

नाहर के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में चार वर्षों से लंबित अकादमी सम्मान का वितरण भी शामिल रहा। उनके कार्यकाल में संत गाडगे और वाल्मीकि रंगशाला के मरम्मत कार्य शुरू हुए, लेकिन समय पर पूरा न होने से रंगकर्मियों में नाराजगी रही। वहीं विंध्याचल समेत प्रमुख मंदिरों में राग सेवा शुरू करने की योजना भी अमल में नहीं आ सकी। फिलहाल अकादमी में नए निदेशक की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed