{"_id":"1f2a6377170c3cf935582150b6004160","slug":"shobhan-sarkar-letter-to-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दस लाख ले लो, हमें किला खोद लेने दो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दस लाख ले लो, हमें किला खोद लेने दो'
टीम डिजिटल/उन्नाव
Updated Mon, 25 Nov 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण भंडार को लेकर फजीहत झेल रहे स्वामी ओम ने एक बार फिर स्वर्ण भंडार दिलाने का दावा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने डौंडिया खेड़ा और फतेहपुर के आदमपुर में स्वर्ण भंडार निकालने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
इस पत्र में उन्होंने कहा है कि वह दोनों स्थानों पर खुदाई के लिए एडवांस में दस-दस लाख रुपए देने को तैयार हैं।
खुदाई के दिन सुरक्षाबलों की तैनाती में आने वाला खर्च भी दिया जाएगा।
यदि हम सफल होते हैं तो संत शोभन सरकार की इच्छा के अनुसार स्वर्ण भंडार आरबीआई में जमा हो, यदि असफल हुए तो एडवांस रुपए जब्त करने के साथ ही कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
पढ़ें- खुद खजाना खोदने पहुंचे बाबा
विज्ञापन
स्वामी ओम ने 22 नवंबर को प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र की कापी मीडिया को भेजी है। उन्होंने कहा कि डौंडिया खेड़ा व आदमपुर में स्वर्ण भंडार रक्षित है।
इसे कोई नहीं ले जा सकता है। इसलिए इन स्थानों पर लाखों रुपये खर्च कर सुरक्षा के तामझाम का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस प्रकरण में संत शोभन सरकार पर कई प्रशभनचिह्न लगाए हैं लेकिन संत आज भी अपने वचन पर कायम हैं।
यदि भारत सरकार मिलने वाले स्वर्ण भंडार का 20 फीसदी क्षेत्र और 80 फीसदी देश के विकास पर खर्च करने की मांग मान ले तो डौंडिया खेड़ा में 12 घंटे और आदमपुर में चार घंटे में स्वर्ण भंडार निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन