फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shiya community versus azam khan

शियाओं ने दी धमकी, आजम बंद करें बयानबाजी

Sun, 10 Aug 2014 11:42 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Aug 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
shiya community versus azam khan

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री आजम खां की बयानबाजी से शिया समुदाय में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


शिया समुदाय की अंजुमन हाय मातमी ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आजम की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मीसम रिजवी ने कहा कि सरकार का एक मंत्री शिया धर्मगुरु के खिलाफ गंदी बातों से समाज में रोष पैदा कर रहा है और प्रदेश की सपा सरकार खामोश तमाशा देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर की अंजुमन ए हाय मातमी ने तय किया है कि अगर आजम खां ने बयानबाजी बंद नहीं की तो प्रदेश भर में सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 

आजम पर किया पलटवार

shiya community versus azam khan

इस मौके पर मौलाना फिरोज हैदर ने काबीना मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि आजम छह दिसंबर को अपने भतीजे के दावत ए वलीमे में जश्न मना सकते हैं, लेकिन एक लड़की की शादी नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर उलमा को चोर ठहराने वाले आजम खुद रामपुर में वक्फ की जमीन पर अपने आवास का निर्माण क्यों करा रहे हैं।

उन्होंने बसपा सरकार के दौरान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे वसीम रिजवी से आजम के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए वक्फ सर्वे, वक्फ संपत्तियों व छात्रों के वजीफा वितरण में हेराफेरी जैसे आरोप लगाते हुए जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा कि आजम यदि इनके जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

शिया वकील हुए एकजुट

shiya community versus azam khan

यूपी शिया लॉयर्स फोरम ने आजम खां द्वारा मौलाना जव्वाद पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोपों की निंदा करते हुए अलविदा के दिन जुलूस पर लाठीचार्ज करवाने का आरोप लगाया है।

फोरम के सैयद जाफर अब्बास जैदी ने कहा कि आजम खां एक वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरु पर आरोप लगाकर समाज में रोष बढ़ा रहे हैं। शिया वकीलों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आजम पर कार्रवाई की मांग की।

'वक्फ की जायदाद लूटने वालों की खोलूंगा पोल'

shiya community versus azam khan

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण और औकाफ मंत्री आजम खां ने कहा कि वक्फ की जायदाद लूटने वालों को सर उठाकर चलने की इजाजत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे समाज के सामने मैं इनकी असलियत को खोलकर रख दूंगा।


आजम खां ने शनिवार देर रात जारी बयान में कहा कि कब्रों को बेचने वाले और चार-चार मस्जिदों को शहीद कर उसकी जमीन की प्लाटिंग कर बेचने वाले अल्लाह के भी मुजरिम हैं।

नागपुर में आरएसएस कार्यालय से तैयार किया हुआ प्रेस रिलीज जारी करने वाले फासिस्ट बताएं कि मोदी नर है तो क्या डर है, किसने कहा था? किसने कहा था कि भाजपा को वोट देने के सिवा और कोई रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं दावत देना चाहता हूं कि खुद ढोंगी लोग मैदान में आएं और कहें कि चुनाव कराए जाएं। ताकि उन्हें भी अपनी असलियत का पता है। आरएसएस के एजेंट हमें समाजवाद न समझाएं तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed