{"_id":"64b7f7c0fc98711e88014df5","slug":"shivpal-yadav-want-to-fight-loksabha-election-2024-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले : अब्बास हमारे सदस्य होते तो सपा ने उन्हें चुनाव लड़ाया होता, परिवारों में तो खटपट होती रहती है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले : अब्बास हमारे सदस्य होते तो सपा ने उन्हें चुनाव लड़ाया होता, परिवारों में तो खटपट होती रहती है...
Wed, 19 Jul 2023 09:16 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:16 PM IST
सार
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मांगेगे। यदि पार्टी उनसे लड़ने के लिए कहेगी तो जरुर लड़ लेंगे।
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि अगर सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी हमारे सदस्य होते तो उन्हें सपा ने विधान सभा चुनाव अपने सिंबल पर लड़ाया होता। उन्होंने लोकसभा चुनाव में समावेशी गठबंधन इंडिया की जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि सहयोगी जिताऊ कैंडीडेट देंगे तो उस पर जरूर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मांगेंगे। लेकिन, अगर पार्टी लडाना चाहेगी तो जहां से कहेगी, वहां से लड़ लेंगे। उन्होंने विपक्ष के समावेशी गठबंधन इंडिया की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी के हित में कोई काम नहीं कर रही है। इसलिए विपक्षी गठबंधन इंडिया पर आम लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो पूरी तरह से नौकरशाही के हवाले है। कोई भी काम बिना चढ़ावे के नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
समावेशी गठबंधन इंडिया के सहयोगियों को यूपी में सीट देने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जो दल राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन में शामिल होंगे, वे सब यूपी में भी मिलकर लड़ेंगे। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के सवाल पर कहा कि अगर वह सपा के सदस्य होते तो सपा ने उन्हें अपने टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ाया होता। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी पहली बार भाजपा-बसपा गठबंधन में ही उभरकर सामने आया था। मुख्तार कभी सपा के सदस्य नहीं रहे। अलबत्ता मुख्तार के बड़े भाई सिगबतुल्ला अंसारी और अफजाल अंसारी जरूर सपा के साथ थे।
विज्ञापन
सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों पर कहा है कि जहां उन्हें उचित लगता है, वे मौर्य के बयानों का खंडन करते हैं। शिवपाल ने कहा कि आजमगढ़ में सपा जिसे भी टिकट देगी, उसे इस बार जिताकर लाएंगे। उपचुनाव में उनका साथ नहीं लिया गया, वरना परिणाम दूसरे होंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में खटपट सभी के यहां होती है, लेकिन अब उनका पूरा परिवार एक साथ है।