फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav says we dont have faith on CBI.

'हमें सीबीआई पर भरोसा नहीं, कैराना मामले की जांच करेगी संतों की मंडली'

Sat, 18 Jun 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Sat, 18 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav says we dont have faith on CBI.
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपाइयों ने मुजफ्फरनगर में दंगा कराया और कैराना में कराना चाह रहे हैं। नंबर दो का काम करने वाला, नकली नोट का धंधा करने वाला, वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाला दंगा कराना चाह रहा है।

विज्ञापन


ऐसे व्यक्ति की जांच करा रहे हैं। हम वहां की जांच के लिए संतों की मंडली भेज रहे हैं। हमें सीबीआई पर भरोसा नहीं है क्योंकि वह सांप्रदायिक शक्तियों के अधीन है। वह शनिवार को अयोध्या के उदासीन ‌ऋषि आश्रम में महंताई समारो में बोल रहे थे।
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा कि हम हमेशा कब्जा के खिलाफ रहे हैं। हमारे पार्टी का भी यदि कोई कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी एक माह पहले आया था, जो वादा किया, उसे पूरा कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दुर्भाग्य है कि देश के पीएम झूठ बोल रहे हैं'

shivpal yadav says we dont have faith on CBI.

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश से ही फुर्सत नहीं मिल रही है। पहले के पीएम कम बोलते थे लेकिन ये तो सिर्फ बोलते ही हैं। दुर्भाग्य है कि देश के पीएम झूठ बोल रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पीएम ने अपने लोकसभा क्षेत्र बनारस में विकास का काम नहीं किया। अकेले लोक निर्माण विभाग ने वहां पर एक हजार करोड़ की सड़कें बनाईं।

‘नमामि गंगे, निर्मल-अविरल गंगा के लिए दो साल में 20 हजार करोड़ धनावंटन हुआ लेकिन गंगा पर एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ। गंगा में नाले पहले की ही तरह गिर रहे हैं।

हमने मंत्री उमा भारती से गंगा सफाई में सहयोग करने तथा पांच हजार करोड़ रुपये देने की मांग की। हम काम शुरू कर देते लेकिन धन नहीं मिला।

शिवपाल बोले, सरयू में गिर रहे तीन नालों को रोकने का आदेश दिया

shivpal yadav says we dont have faith on CBI.

शिवपाल ने कहा कि सरयू में गिर रहे तीन नालों को रोकने का आदेश दिया है। गोमती के लिए एक हजार करोड़ रुपया खर्च किया।

पिछले 35 वर्ष से 13 जिलों के लिए चल रही सरयू नहर परियोजना में केंद्र ने अपना हिस्सा 3500 करोड़ रुपया नहीं दिया। हमने 1500 करोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed