फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav meets up cm adityanath yogi

अखिलेश से खफा चल रहे शिवपाल ने बेटे आदित्य संग की CM योगी से मुलाकात

Wed, 05 Apr 2017 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Apr 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav meets up cm adityanath yogi
सपा नेता शिवपाल यादव - फोटो : Social Media
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलने पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे आद‌ित्य यादव भी मौजूद रहे। श‌िवपाल वहां कुछ ही देर रुके फ‌िर अपने अवास के ल‌िए न‌िकल गए। उन्होंने मीड‌िया से बात नहीं की।
विज्ञापन


बता दें क‌ि योगी के मुख्यमंत्री बनने पर शिवपाल ने ट्व‌िटर पर बधाई दी थी साथ ही उन्होंने ड‌िप्टी सीएम डॉ द‌िनेश शर्मा और केशव मौर्य को भी ट्वीट करके शुभकामना दी थी।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से उनके आवास पर मुलाकात की। यादव और दीक्षित की मुलाकात करीब आधा घंटा चली थी। 

इस दौरान शिवपाल ने दीक्षित को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। दीक्षित ने शिवपाल को अपनी लिखी कई पुस्तकें भी भेंट की। 

दोनों के बीच कई मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत हुई। इनमें सदन की सार्थकता और सरोकार तथा इसके जरिये जन समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। 

हालांकि दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। उल्लेखनीय है कि दोनों के बीच पहले से ही मधुर रिश्ते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed