शिवपाल बोले- राज बब्बर दगा हुआ कारतूस, यूपी में कांग्रेस का जनाधार नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को दगा कारतूस बताया है। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है।
भाजपा ने केंद्र की सत्ता पाने के बाद अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया, इसलिए उसका जनाधार भी तेजी से कम हो रहा है। वहीं, सपा सरकार ने पिछले चार साल में जनता से किए सारे वादे पूरे करके दिखा दिए हैं।
शिवपाल बुधवार को 'प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना : वाटरशेड विकास कार्यक्रम' के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, सपा सरकार ने सिंचाई और सड़कों के क्षेत्र में एतिहासिक काम किया है। दो साल के अंदर तीन हजार तालाब खुदवाए। पिछले चार साल में 18 डैम बनवाए, जबकि उससे पहले आजादी के बाद मात्र 24 डैम बने थे।
प्रति व्यक्ति आय 22 हजार रुपये से बढ़कर 40 हजार रुपये
प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 22 हजार रुपये से बढ़कर 40 हजार रुपये सालाना हो गई है। किसानों को दुर्घटना बीमा की सुविधा दी गई है। इसके तहत किसी किसान की मौत होने पर परिवार को पांच लाख रुपये मिलता है।
अगर अधिकारी ठीक तरह से योजनाएं लागू करें तो गरीबों व किसानों को और भी ज्यादा फायदा हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, वह कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर एकदम विफल साबित हुई है।
भाजपा ने देश में सिर्फ सांप्रदायिकता ही फैलाई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी, मंत्री शाहिद मंजूर, विजय बहादुर पाल और सुरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।