फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh yadav visits Dukhharan Nath Temple in Gonda.

गोंडा: दुःखहरण नाथ मंदिर में माथा टेक शिवपाल ने मांगा सरकार बनाने का आशीर्वाद

Wed, 10 Nov 2021 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Nov 2021 12:50 PM IST
सार

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गोंडा के दुखहरण नाथ मंदिर में बुधवार को दर्शन किया और सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
Shivpal Singh yadav visits Dukhharan Nath Temple in Gonda.
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार को दुःखहरण नाथ मंदिर में माथा टेक कर सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा है। दर्शन करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता दुःखी है। जनता परिवर्तन चाह रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया। जनता सरकार से पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई से सभी वर्ग परेशान हैं। इतनी महंगाई कभी नहीं थी।  भाजपा के लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता भी समझ गई है। 2022 के चुनाव में जनता इन्हें सत्ता से उखाड़ कर फेंकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहे हैं जिसको जनता समझ रही है। इसके पहले शिवपाल ने बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजन किया। मंदिर के महंत रुद्र नारायण ने विधि विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा कराई। दूध से जलाभिषेक किया। शिवपाल ने बाबा से सरकार बनाने का आर्शीवाद लिया। इस दौरान प्रगतिशील  समाज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed