फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav speaks on Om prakash Rajbhar joining hands with NDA.

UP : अभी कुछ दिन पहले मायावती को प्रधानमंत्री बना रहे थे वो... राजभर के एनडीए में शामिल होने पर शिवपाल का तंज

Sun, 16 Jul 2023 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजभर का कोई ठिकाना नहीं है। वो कभी भी कहीं भी जा सकते हैं। शिवपाल ने उन पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav speaks on Om prakash Rajbhar joining hands with NDA.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा ने एनडीए से गठबंधन का एलान कर दिया है। इसे यूपी की राजनीति का एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि इससे भाजपा के यूपी में मिशन 80 के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। खुद राजभर ने भी कहा कि यूपी में अब विपक्ष खत्म हो चुका है।

विज्ञापन


वहीं, इन सब पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राजभर पर तंज कसा है और कहा कि अभी कुछ दिन पहले वो मायावती को प्रधानमंत्री बना रहे थे। शिवपाल ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का कोई स्थाई ठिकाना नहीं है। वो कब कहां चले जाएं, उनका कोई भरोसा नहीं है। भविष्य में जहुराबाद से भी उनकी जमानत जब्त होगी। जहां से लड़ेंगे वहीं से हारेंगे। शिवपाल ने कहा कि एक बड़बोले नेता कह रहे थे कि सपा समाप्त हो गई है लेकिन वह कौशांबी में हमसे चुनाव हार गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा से गठबंधन का एलान: राजभर बोले, यूपी में अब विपक्ष खत्म, धर्म सिंह सैनी भी हमारे साथ होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तेजी से बदल रही यूपी की राजनीति: ओम प्रकाश राजभर के बाद दारा सिंह चौहान भी भाजपा में होंगे शामिल


दरअसल, अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब राजभर ने कहा था कि यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद को एक होकर मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना देना चाहिए इससे भाजपा की यूपी में करारी हार होगी। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो वह भी इस गठबंधन का हिस्सा बनेंगे।

हालांकि, रविवार को उन्होंने एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया और कहा कि यूपी में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों और हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed