{"_id":"64b38071d8890016e80705c6","slug":"om-prakash-rajbhar-joins-hand-with-bjp-for-loksabha-election-2024-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभर दोबारा बने एनडीए का हिस्सा : सीट बंटवारे पर फैसला 18 को, ब्रजेश पाठक का कद बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर दोबारा बने एनडीए का हिस्सा : सीट बंटवारे पर फैसला 18 को, ब्रजेश पाठक का कद बढ़ा
Mon, 17 Jul 2023 12:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:42 AM IST
सार
कई महीनों से लग रही अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर दोबारा एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। रविवार को उन्होंने इसका लखनऊ में एलान कर दिया है। इससे पहले दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर सुभासपा के एनडीए में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह के साथ ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई महीनों से लग रही अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर दोबारा एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। रविवार को उन्होंने इसका लखनऊ में एलान कर दिया है। इससे पहले दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर सुभासपा के एनडीए में शामिल होने की घोषणा की। साथ ही राजभर ने सुभासपा की मांगों को स्वीकार करते हुए एनडीए में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बता दें कि राजभर ने अपने पुत्र अरविंद राजभर के साथ शनिवार को ही दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी । इसके बाद लखनऊ लौटे राजभर ने रविवार को लखनऊ में पत्रकारों के सामने एनडीए में शामिल होने की अधिकारिक एलान किया। उन्होंने कहा कि सुभासपा जिस तरह से पिछड़ों, दलितों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है, उसे अंजाम तक भाजपा ही पहुंचा सकती है । इन मुद्दों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने साथ देने का भरोसा भी दिया है। इसलिए उन्होंने दोबारा एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए सुभासपा ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राजभर ने कहा कि हम मिलकर एनडीए के 80 सीट जीतने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब यूपी में विपक्ष नहीं रह गई है और लोकसभा चुनाव में एनडीए के सामने कोई खड़ा नहीं हो पाएगा। राजभर ने कहा है कि सुभासपा इस चुनाव में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि सुभासपा शुरू से ही भर और राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की लड़ाई लड़ रही है। एनडीए में शामिल होने के बाद इस लड़ाई को बल मिलेगा, क्योंकि मोदी व योगी की सरकार सुभासपा के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
शेष मुद्दों पर फैसला अगली बैठक में
एनडीए में सुभासपा की हिस्सेदारी के सवाल पर राजभर ने कहा फिलहाल एनडीए में शामिल होने का फैसला किया गया है। लोकसभा में सीटों के बंटवारे और प्रदेश सरकार में भूमिका पर फैसला 18 जुलाई को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने वाली एनडीए की बैठक में होगा।
विपक्षी एकता में दम नहीं, इसलिए इधर आया
कुछ दिन पहले तक बसपा सुप्रीमो के नेतृत्व में गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर सफाई देते हुए राजभर ने कहा कि उन्होंने कोशिश की थी, लेकिन विपक्ष में दम नहीं दिखा। इसी बीच 14 जुलाई को प्रधानमंत्री के यहां से संदेश आया। इसके बाद अमित शाह से मुलाकात हुई, तो उन्होंने सभी मुद्दों पर सहमति जताई। इसके बाद हमने एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है।
पीडीए का कोई मतलब नहीं, सपा दूसरे दल के नेताओं को लोडर बनाकर रखना चाहती है
सपा के पीडीए गठन को खारिज करते हुए राजभर ने कहा कि जब राजभर, अनुप्रिया, संजय निषाद एनडीए में हैं तो 'पी' यानि पिछड़ा बचा नहीं। प्रमोशन में आरक्षण सपा सरकार ने ही खत्म किया था, इसलिए 'डी' यानि दलित भी सपा के साथ नहीं है। रही बात 'ए' मतलब अल्पसंख्यक की, तो सपा ने 18 प्रतिशत लोगों का वोट लेकर सरकार बनाई, लेकिन मुख्यमंत्री बने सिर्फ यादव। इसलिए अब अल्पसंख्यक भी इनके झांसे में नहीं आएंगे। इसलिए सपा के पीडीए का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने किसी दूसरे पिछड़े को नेता नहीं बढ़ने दिया। वह दूसरे दल के नेताओं को लोडर बनाकर रखना चाहते हैं और भाजपा लीडर बनाकर रखती है।
18 को साफ हो जाएगा कौन आएगा
राजभर ने इशारों में बताया कि जल्द ही धर्म सिंह सैनी भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। जयंत चौधरी से जुड़े सवाल पर राजभर ने कहा कि 18 तक इंतजार कीजिए, उस दिन साफ हो जाएगा कि कौन-कौन लोग एनडीए के साथ आएंगे।
ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति पर एक्सक्लूसिव: होंगे बड़े उलटफेर, सपा के कई विधायक जा सकते हैं भाजपा में, टूट सकती है बसपा भी
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अमित शाह से मिले ओमप्रकाश राजभर, जानिए यूपी में कौन-कौन सी सीटों पर लड़ना चाहती है सुभासपा
अमित शाह ने किया राजभर का स्वागत
लखनऊ में राजभर के एलान से पहले दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर सुभासपा के एनडीए में शामिल होने की घोषणा की। शाह के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में आने का निर्णय लिया है। मैं उनका एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं। शाह ने कहा कि राजभर के साथ आने से उप्र में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।
पाठक का कद बढ़ा
सुभासपा से गठबंधन करने और दारा सिंह चौहान को सपा से तोड़ने की जिम्मेदारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपी थी। पाठक ने ओमप्रकाश राजभर को पार्टी की शर्तों पर एनडीए में शामिल होने के लिए तैयार किया है।