UP News: शिवपाल सिंह यादव बोले, आलू खरीदने के लिए सरकारी समर्थन मूल्य नाकाफी, कम से कम लागत तो दें
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आलू खरीदने के लिए सरकार द्वारा घोषित की गई दरें सही नहीं हैं। सरकार को कम से कम लागत तो दे ही देनी चाहिए।
विस्तार
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार का 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदने का फरमान किसानों के लिए नाकाफी है।
उन्होंने कहा कि 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बीज खरीदने वाले किसान के लिए यह समर्थन मूल्य मजाक है। सरकार को न्यूनतम 1500 रुपये प्रति पैकेट की दर से आलू की खरीद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम लागत तो देनी ही चाहिए।
सरकार का 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदने का फरमान...
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 11, 2023
नाकाफी है श्रीमान !
2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बीज खरीदने वाले किसान के लिए यह समर्थन मूल्य मजाक है।
सरकार को न्यूनतम 1500 रुपए प्रति पैकेट की दर से आलू की खरीद करनी चाहिए।
कम से कम लागत तो दे दो सरकार...!
यूपी सरकार ने शुक्रवार को 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदने का एलान किया है। पहले चरण में फर्रुखाबाद, कौशांबी, उन्नाव, मैनपुरी, एटा, कासगंज तथा बरेली यानी सात जिलों में आलू क्रय केंद्र स्थापित कर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।