{"_id":"61e8083759c82334a1557dd9","slug":"shivpal-singh-yadav-says-i-am-not-going-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनााव: शिवपाल सिंह यादव बोले- मेरे भाजपा में जाने की खबरें निराधार, भाजपा को उखाड़ कर फेंकने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनााव: शिवपाल सिंह यादव बोले- मेरे भाजपा में जाने की खबरें निराधार, भाजपा को उखाड़ कर फेंकने का किया आह्वान
Wed, 19 Jan 2022 06:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:16 PM IST
सार
शिवपाल सिंह यादव ने अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच बयान जारी किया है। कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों को निराधार बताते हुए अपने समर्थकों से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो सकता हूं। यह दावा पूर्णतया निराधार व तथ्यहीन है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक दें और प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं।
विज्ञापन
दरअसल, मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। जिसके बाद से शिवपाल सिंह के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।