फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav says Akhilesh Yadav should think again to support Yashwant Sinha.

यशवंत पर निशाना: शिवपाल की अखिलेश को चिट्ठी, बोले- जिसने मुलायम को ISI एजेंट बताया, उसका समर्थन क्यों?

Sat, 16 Jul 2022 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Jul 2022 05:35 PM IST
सार

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर राष्ट्रपति पद के विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने के फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav says Akhilesh Yadav should think again to support Yashwant Sinha.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पत्र लिखकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने लिखा कि जिस व्यक्ति ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बारे में अनर्गल बातें कही हो और उन्हें आईएसआई का एजेंट तक बताया हो, उसे राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने पर पुनर्विचार करना चाहिए।

विज्ञापन




शिवपाल ने यह भी कहा है कि बेहद अफसोस हो रहा है कि जो समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के बारे में एक शब्द सुनने को तैयार नहीं थी। वह आज उनके खिलाफ बयान देने वाले को राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बना रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा है कि उन्हें अपनी सीमाएं पता हैं। फिर भी पुनर्विचार की मांग करते हैं।

शिवपाल यादव ने इस पर ट्वीट कर कहा कि सपा नेतृत्व के इस फैसले पर मेरी घोर असहमति है। नेताजी के अपमान की शर्त पर कोई फैसला मंजूर नहीं है। शिवपाल ने अपने ट्वीट में यशवंत सिन्हा द्वारा सपा संरक्षक को आईएसआई एजेंट बताए जाने संबंधित खबर की तस्वीर भी साझा की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed