दिल्ली में अखिलेश के मंच पर मुलायम, लखनऊ में छलका शिवपाल का दर्द, कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर अखिलेश यादव के मंच पर पहुंचकर शिवपाल सिंह यादव को तगड़ा झटका दिया है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल ने दावा किया था कि मुलायम सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है।
उन्होंने मुलायम को मोर्चे के अध्यक्ष पद का ऑफर किया था। इसके विपरीत मुलायम ने अखिलेश के मंच पहुंचकर यहां तक कहा दिया कि सपा नौजवानों की पार्टी है, जो कभी बूढ़ी नहीं होगी। पार्टी की करनी-कथनी में कोई भेद नही है।
वहीं, जंतर-मंतर पर जब मुलायम और अखिलेश यादव मंच साझा कर रहे थे तब लखनऊ में शिवपाल सिंह सहकारिता भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
इस दौरान उनका दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी बहुत से लोगों को बिना मेहनत के बहुत कुछ मिल जाता है। कुछ लोगों को मेहनत से भी नहीं मिलता। कुछ भाग्यशाली हैं जिन्हें बिना कुछ किए बहुत कुछ मिला। माना जा रहा है कि उनका इशारा अखिलेश यादव की तरफ था। इस कार्यक्रम के तत्काल बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
शिवपाल ने किया था मुलायम के समर्थन का दावा
शिवपाल सिंह ने 29 अगस्त को समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने की घोषणा करते समय मुलायम सिंह के समर्थन का दावा किया था।
उन्होंने कहा था यह मोर्चा मुलायम सिंह ही नहीं उन सभी लोगों का सम्मान करेगा जो सपा में अलग-थलग हैं।
इससे कुछ दिन पहले ही वरिष्ठ सपा नेता भगवती सिंह के जन्म दिवस समारोह में मुलायम ने कहा कि अब कोई उनका सम्मान नहीं करता। शायद मरने के बाद सम्मान मिले। उनके इस बयान के बाद शिवपाल के दावे में कुछ दम माना जा रहा था।