{"_id":"58e3f73b4f1c1bf5465b65a2","slug":"shivpal-singh-yadav-meets-hridaya-narayan-dikshit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता व विधानसभा अध्यक्ष से मिले शिवपाल सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता व विधानसभा अध्यक्ष से मिले शिवपाल सिंह यादव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
हृदयनारायण दीक्षित व शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
यादव और दीक्षित की मुलाकात करीब आधा घंटा चली। इस दौरान शिवपाल ने दीक्षित को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
दीक्षित ने शिवपाल को अपनी लिखी कई पुस्तकें भी भेंट की। दोनों के बीच कई मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत हुई।
इनमें सदन की सार्थकता और सरोकार तथा इसके जरिये जन समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
हालांकि दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। उल्लेखनीय है कि दोनों के बीच पहले से ही मधुर रिश्ते रहे हैं।