फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav in Lucknow announces not to go with Samajwadi Party

Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव का एलान- सपा के साथ जाना ऐतिहासिक भूल थी, अब कोई संबंध नहीं रखेंगे

Sat, 03 Sep 2022 06:24 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 06:24 AM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा की सदस्यता लेकर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें अपना विधायक नहीं मानते हैं। भाजपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने साफ जवाब नहीं दिया। कहा कि चुनाव आने पर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav in Lucknow announces not to go with Samajwadi Party
फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब सपा के कोई संबंध नहीं रखेंगे। उसने कई बार धोखा दिया है। विधानसभा चुनाव में उनके साथ रहना बड़ी ऐतिहासिक भूल थी। अब उनके झांसे में नहीं आएंगे। नगर निगम चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे। अगर मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव लड़े तो उन्हें फिर से जिताएंगे, लेकिन उनके न लड़ने पर प्रत्याशी उतारेंगे। शिवपाल शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


खुद के सपा विधायक होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा की सदस्यता लेकर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें अपना विधायक नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही कह चुका हूं कि सपा चाहे तो उन्हें बर्खास्त कर सकती है। भाजपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने साफ जवाब नहीं दिया। कहा कि यह चुनाव के वक्त तय करेंगे। जो हाथ बढ़ाएगा, उसके साथ कार्यकर्ताओं से राय लेकर कंधे से कंधा मिलाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा से अलग हुए ओम प्रकाश राजभर सहित अन्य नेताओं के सवाल पर कहा कि सभी से बातचीत होती है, लेकिन अभी लोकसभा चुनाव को लेकर बात नहीं हुई है। जहां तक डीपी यादव का सवाल है तो वह साथ हैं। यदुकुल पुनर्जागरण मंच में शामिल सभी नेता साथ-साथ रहेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से अच्छे संबंध होने की दुहाई देते हुए शिवपाल ने कांग्रेस से किसी तरह का संपर्क होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, मधु लिमये ही नहीं बल्कि स्व. जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव जैसे नेता भी इसके पक्षधर रहे हैं। अब उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। शिवपाल ने दावा किया कि उनके साथ विभिन्न जातियों के अलग-अलग संगठन हैं। अलग-थलग पड़े लोगों को साथ जोड़कर कारवां तैयार कर रहे हैं।

यूपी के साथ अन्य राज्यों में लड़ेंगे चुनाव : आदित्य

प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद सभी पद पर चुनाव लड़ेंगे। गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोग भी पार्टी के संपर्क में हैं। इन राज्यों में भी पार्टी खड़ी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed